Breaking News

राजसमन्द / अवैध शराब की तस्करी मे शराब के 85 कार्टुन जप्त

अवैध शराब की तस्करी मे शराब के 85 कार्टुन जप्त
Rajsamand today August 28, 2021 08:48 PM IST


       राजसमंद के भीम थाना क्षेत्र में आज पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई जिसमें पुलिस द्वारा अवैध रूप से ले जा रहा है शराब क पिक अप को आज जप्त कर लिया गया इस दौरान थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब तस्करो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान दौरान श्री भगवानलाल सउनि श्री भुपेन्द्र सिंह हैडकानि 683 कानि श्री गोतम 1110 व कानि श्री सुनील कुमार 182 ने दौराने नाकावंदी जस्साखेडा की तरफ से आ रही एक पिकअप नम्बर आरजे 37 जीए 3855 को रूका कर अवैध राॅयल क्लासिक व्हिस्की शराब के 85 कार्टुन कुल 4080 पाउच शराब व पिकअप नम्बर आर जे 37 जीए 3855 जप्त की गई। मौके से शराब तस्कर 1. श्री अजय कुमार पिता पुखराज जाति खटीक उम्र 23 साल निवासी फतेहपुरी डिडवाना जिला नागौर 2. श्री शरीफ खांन पिता मजीद खांन जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी कायमनगर डिडवाना पुलिस थाना डिडवाना जिला नागौर को गिरफतार किया गया। इस संबध मे थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 431/21 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।

RELATED NEWS