Breaking News

राजसमन्द / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजसमंद ● बैठक:- अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन की झलक ऑनलाइन दिखेगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजसमंद     ● बैठक:- अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन की झलक ऑनलाइन दिखेगी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora December 23, 2020 06:20 PM IST

 

● ज्ञान, शील व एकता ही अभाविप की पहचान : नीलेश पालीवाल

 

राजसमंद:- आज दिनांक 23 दिसंबर 2020 बुधवार, को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केलवा नगर की बैठक बस स्टैंड स्थित एक निजी भवन में आयोजित की गई। केलवा नगर मंत्री ओमप्रकाश पूर्बिया ने बताया कि जिला कार्यकारिणी से जिला सह सयोंजक भगवत सिंह, स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प जिला सयोंजक नीलेश पालीवाल व जिला सोशल मीडिया प्रमुख गुंजन जी शर्मा का प्रवास रहा। जिला सह सयोंजक भगवत सिंह ने बताया कि संगठन अपने विचारों, कार्यों के तौर तरीके के कारण विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प जिला सयोंजक नीलेश पालीवाल ने बैठक में परिषद में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को ज्ञान, शील, एकता के कारण ही जाना जाता है और अनुशासन से अपनी पहचान बनानी है। एबीवीपी का 66 वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार नागपुर में होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार यह अधिवेशन कम संख्या का होगा। इसलिए इस बार सभी कार्यकर्ता अधिक जुड़ सकें इसलिए अधिवेशन प्रत्येक नगर इकाई केंद्र पर रहेगा। जिसमे ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से अधिवेशन होगा। जिला सोशल मीडिया प्रमुख गुंजन शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की संख्या सीमित कर दी गई है। प्रत्येक इकाई केंद्र पर सिर्फ 50 कार्यकर्ता देख सकेंगे सीधा प्रसारण कोरोना गाइडलाइन की पूरी पालन होगी। इस बार प्रत्येक इकाई में एलईडी एवं प्रोजेक्ट के माध्यम से राष्ट्रीय अधिवेशन का वर्चुअल लाइव प्रसारण किया जाएगा। वर्चुअल माध्यम से सभी इकाई में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे। नगर मंत्री ओमप्रकाश पूर्बिया ने बैठक संग़ठन के आगामी कार्यक्रम राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रान्त अधिवेशन व स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस पर चर्चा की व बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन को लाइव देखने के लिए बस स्टैंड पर स्थित एक निजी भवन के हॉल को स्थान के रूप में सर्व सहमति से तय किया गया व कार्यकर्ताओं को एलइडी, मंच सज्जा, बैठक व्यवस्था आदि वितरित की गई। इस अवसर पर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य संजय साँवरिया, पूर्व एसआरके इकाई अध्यक्ष हुक्कम सिंह राव, ललित कुमावत, प्रधुम्न सिंह चारण, गुड्डू सिंह चारण, रतन भील आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED NEWS