Breaking News

राजसमन्द / कुम्भलगढ़ अभ्यारण्य से एक किलोमीटर की परिधी मे व्यवसायिक गतिविधियों पर लगी रहेगी रोक नहीं हुआ किसी भी कानून में संशोधन

कुम्भलगढ़ अभ्यारण्य से एक किलोमीटर की परिधी मे व्यवसायिक गतिविधियों पर लगी रहेगी रोक नहीं हुआ किसी भी कानून में संशोधन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 16, 2020 08:59 PM IST

राज्य सरकार के एक आदेश से असमंजस की स्थिती बनने के बाद आज राजसमंद उपवन संरक्षक फतहसिंह राठौड ने एक पत्रकार वार्ता की और सरकार के स्पष्ट आदेशों की जानकारी दी। इस संबध मे राठौड ने बताया कि राज्य सरकार ने 2016 मे एक आदेश जारीकर रणथम्बौर नेश्नल पार्क,कुंभलगढ अभ्यारण्य और जवाई पैंथर कंजरवेशन एरिया के एक किलोमीटर की परिधी मे व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा रखी थी। लेकिन 25 फरवरी को आये आदेश मे उसे निरस्त कर दिया गया था। जिससे यह परिधी जीरो बाउण्ड्री होने के संकेत मिल रहे थे। जबकि इस संबध मे राज्य सरकार ने 2015 के आदेश लागू रहेंगे। यानि अभी भी तीनों ईलाकों मे एक किलोमीटर तक व्यवसायिक गतिविधीयां संचालित नही हो पायेगी। इस स्पष्टीकरण से होटल और अन्य व्यवसायिक गतिविधीयों पर विराम लग पायेगा।

RELATED NEWS