कोविड-19 कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन आदेश के बाद ग्राम रितु खोकर उनकी दोनो बहनों ने पिछले 10 दिन से घर में बैठकर बनाए 600 मास्क जिनको देवगढ़ तहसील के आंजना दौलपुरा बिलाखी सहित 6 गाँव के ग्रामीणों को निःशुल्क वितरण किया गया आपदा की इस घड़ी में व्यक्ति विपदाओं की समय किसी ना किसी तरह समजा हित में अपना योगदान देने में तत्पर है ।इसी क्रम में देवगढ़ कस्बे की तीन बहनों ने लॉक डाउन आदेश के बाद अपने घर में खाली समय में श्रमदान कर गाँव वालों की सुरक्षा के लिए मास्क बनाए जिने आज शनिवार को आंजना दौलपुरा बिलाखी गांवो मे घर-घर जाकर महिलाएं व पुरुषों को मास्क पहनाए एवं ग्रामीणों को कोरोनावायरस से फैल रही बीमारी के बारे में जागरूक भी किया गया ।साथ ही कहा सभी सरकार के आदेशों की पूरी पालना करे । एक साथ बैठी महिलाओं को बताया कम से कम 1 मीटर दूर रहकर बातें करें व एक साथ ना बैठे व कोरोनावायरस के संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी

