भारत निवार्चन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देेशों की अनुपालना में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग कमेटी की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी दिव्यांग मतदाताओं का नाम जोड़ने से वंचित ना रहे ऎसे प्रयास किये जाने चााहिये।
इस अवसर पर बैठक में दिव्यागाें से जिनमें मुख्यतः दृष्टि बाधित, मूक बधिर, लोको मोटर एवं अन्य प्रकार के मतदाताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर उपस्थित सभी विभागों से इस बारें में सुझाव लिये गये। जिनमें स्काउट एंड गाईड की भूमिका, वालियन्टर्स, स्कूली बच्चों को जोड़ने, जिला परिषद से मनरेगा में मेट लेवल तक पहुंच से दिव्यांग मतदाताओं का नाम जोड़ने, महिला एवं बाल विकास विभाग से उपनिदेशक शांता मेघवाल ने आंगनबाड़ी कार्याकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी को, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के गिरीश भटनागर ने अपने विभाग से सम्बन्धित सुझावाें को रखा।
इसी प्रकार यातायात विभाग द्वारा साधन सुविधायें उपलब्ध कराने, पेयजन शौचालय सुविधा, प्रचार-प्रसार, पोस्टर बे्रल लिपि सुविधा, शत-प्रतिशत नामाकंन, पहचान मैपिंग, मतदाता सूची में नाम, नवमतदाता पंजीयन, व्हील चैयर्स, स्काउट एंड गाईड वालियन्टर्स, रैम्प, छाया, पानी आदि पर विस्ता से चर्चा की गई और अन्य विभागों चिकित्सा, शिक्षा विभाग आदि की भूमिका और क्रियाकल्पों की सुझाव लिये गये।
इस अवसर पर जिला स्तरीय ब्राण्ड एम्बेसेडर जगदीश चन्द्र तेली व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश श्रीमाली ने भी विस्तार से अपने विचार रखें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.पी. बुनकर, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर, महिला एवं बाल विकास शांता मेघवाल, स्काउट एंड गाईड के सी.ओ. छैलबिहारी, जिला परिषद के मांगीदास वैरागी, शिक्षा विभाग स्वीप के रामप्रकाश आदि उपस्थित थे।

