राजसमन्द 14 सितम्बर। भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत के निर्देशन पर विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिलों की समस्याओें के समाधान के लिये जनसुनवाई आयोजित करवाई जा रही है।
आज सोमवार को शेखवास व दौलपुरा सब स्टेशन पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसके चलते विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को दिवेर सब स्टेशन व शनिवार को कुंवाथल सब स्टेशन पर जनसुनवाई की गयी ।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा एवं बिलों में निस्तारण करवाया। भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत के ग्रामीण क्षेत्र के लिये संवेदनशीलता एवं गम्भीरता दिखाते हुए भीम-देवगढ़ के विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये थे।

