कोरोना संक्रमण के चलते देशभर मे लाक डाउन किया गया है ऐसे मे घरों मे बंद लोगों के मन मे कई तरह की आशंकाएं और भय का माहौल है। ऐसी ग्रामीण जनता को विश्वास दिलाने और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कुंभलगढ डीएसपी नरपतसिंह के नैतृत्व मे सर्किल के चार थानाक्षैत्रों के गांवों मे पुलिस जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान सशस्त्र जवानों के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होने लोगों से घरों मे रहकर सुरक्षित रहने की अपील की। प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सभी कस्बों और गांवों मे जनप्रतिनिधीयों सहित लोगों ने फ्लैग मार्च पर पुष्पवर्षाकर पुलिस का धन्यवाद दिया। संक्रमण के डर से कई दिनों से घरों मे दुबके बैठे लोगों को पुलिस ने भरोसा दिलाया कि समस्या बडी है लेकिन पुलिस और प्रशासन सतर्क है। सावधानी बनाये रखे और सरकार के निर्देशों का पालन करे। यह फ्लैग मार्च आमेट,चारभुजा,आगरिया सहित आसपास की पंचायतों मे भी किया गया।

