राजसमन्द 25 अप्रैल/ नाथद्वारा उपखण्ड मजिस्ट्रेट अभिषेक गोयल ने एक आदेश जारी कर जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पोसवाल के आदेशानुसार जिले में आने वाले दिनों में खाद्यान्न के समर्थन मूल्य की खरीद प्रारंभ होने से उपखण्ड में 10 से सायं 5 बजे तक पेट्रोल पंप खोले जाएंगेहै। खरीद के लिए ट्रैक्टर, लोडिंग टेंपो, जीप कैरियर,छोटेबड़े ट्रक इत्यादि वाहन परिवहन के लिए उपयोग में लाए जाएंगे। जिसके तहत संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नाथद्वारा, देलवाड़ा व खमनोर तहसील में पेट्रोल पंप प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 5 बजे तक खोले जाएंगे।

