कोरोना महामारी में वारियर की तरह काम कर रहे शिक्षाकर्मियों का विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने किया हौसला अफजाई
राजसमन्द13 मई बुधवार, आज भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने भीम विधानसभा क्षेत्र में प्रवासियों के लिए बनाए गए कोरोंटाइन सेंटरो का वीडियो कोन्फ़्रेसिंग के द्वारा प्रवासियों के लिए भोजन व्यवस्था एवं सुलभ सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक रावत ने सेंटरो में रह रहे प्रवासियों से कुशलक्षेम पूछी व सेंटरो में दी जा रही सुविधाओं का सीधा प्रवासियों से रूबरू होकर जायजा लिया। विधायक रावत ने प्रवासियों के भोजन व सुलभ सुविधाओं में गम्भीरता दिखाते हुए किसी को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इस हेतु सभी से रूबरू होकर जायजा लिया एवं साथ ही तुरन्त मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विधायक रावत ने प्रवासियों से किसी भी प्रकार की असुविधा आने पर सीधा अवगत कराने को कहां। विधायक रावत ने कोरोना महामारी में वारियर की तरह भूमिका निभा रहे शिक्षाकर्मियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक रावत ने सभी शिक्षाकर्मियों को प्रवासियों एवं अपने स्वास्थ्य का पुरा ध्यान रखते हुए कार्य के प्रति समर्पण की भावना से सेवा देने का निवेदन किया। विधायक रावत ने शिक्षाकर्मियों द्वारा दी जा रही सेवा को सराहनिय एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी का हौसला अफजाई किया। विधायक रावत ने सभी प्रवासियों को कोरोंटाइन सेंटरो से 10 दिन में छुट्टी देने व छुट्टी देने के पश्चात 7 दिन तक घर में ही कोरोंटाइन रहने की अपील की। इस दौरान वीडियो कोन्फ़्रेसिंग में विधायक रावत के साथ मुख्य खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सभी कोरोंटाइन सेंटरो के पीईईओ जुड़े रहे।

