शर्मनाक : जिम्मेदारों की लापरवाही का दंश झेल रहे ग्रामीण
राजसमंद। जिला मुख्यालय के पास बामन टुकड़ा गांव से आमेट रोड पर मुख्य बस स्टैंड तक सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था। इसके बाद इस सड़क पर एक भी बार डामरीकरण नहीं हुआ। खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने कई मर्तबा शिकायत की मगर जिम्मेदारों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली। अब लगातार हो रही बारिश से पूरी सड़क कीचड़ से सन चुकी है। इस कारण इस गांव में बाइक लेकर जाना चुनौती भरा हो चुका है।
राजसमंद जिला मुख्यालय के पास ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के मुख्य गांव बामन टुकड़ा से आमेट केलवा रोड़ पर मुख्य बस स्टैंड तक तीन किलोमीटर की सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था। इसके बाद एक भी बार डामरीकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों की लगातार शिकायत पर वर्ष 2014 में इस सड़क का काम शुरू हुआ था यहां पर ठेकेदार ने सीसी निर्माण भी किया था मगर फिर काम को आधा अधूरा ही छोड दिया। बामन टुकड़ा में काफी संख्या में मिनरल प्लांट है इस कारण यहां पर भारी वाहन निकलते है। इस कारण सड़क पूरी टूट चुकी है और सड़क से तो डामर का नामोनिशान ही मिट चुका है। इस खस्ताहाल सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े खड़डे हो गए है। इस कारण खड़ढों में बारिश का पानी भर जाने पर आए दिन बाइक सवार गिर रहे है। साथ ही जहां पर बड़े खड्ढे थे वहां पर मिट्टी डाल दी थी। अब बारिश होने के बाद पूरी सड़क किचड़ से सन चुकी है। अब इस सड़क पर बाइक लेकर निकलना जोखिम भरा हो चुका है। वाहनों की आवाजाही के कारण मिट्टी चिकनी हो चुकी है इस कारण बाइक सवार आए दिन गिर रहे है।
सड़क के हालात इतने खराब कि पैदल निकलना भी मुश्किल
वर्तमान में हो रही बारिश से पूरी सड़क पर किचड़ पसरा हुआ है। इसके अलावा जहां पर बड़े खड्ढे थे वहां पर मिट्टी डाल दी थी अब वो मिट्टी दल दल में तब्दिल हो चुकी है। इस कारण लोग इस सड़क पर पैदल भी नहीं निकल सकते है। गांव का मुख्य मार्ग होने से दिनभर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहती है लेकिन जरा सी चुक होने पर बाइक सवार किचड़ से लथपथ हो जाते है। सड़क का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
शिकायत करने पर पीडब्ल्यूडी विभाग का जवाब:- 2014 से लगातार पीडब्ल्यूडी विभाग में ग्रामीणों की शिकायतें जा रही है जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जवाब में कहा गया है कि केलवा आमेट सडक से बामनटुकडा एसआरएफ योजना मे स्वीक़त है जिसके अन्तर्गत सी;सी; सडक कार्य किया जा चुका है डामरीकरण कार्य किया जाना शेष है.
इनका कहना है कि:-बामन टुकड़ा से मुख्य बस स्टैंड तक सड़क के हालात काफी खराब है। इस सड़क के लिए हमने जिला लेवल पर डीएमएफटी फंड से सीसी सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव दे रखा है। जल्द ही डीएमएफटी फंड की पहली बैठक होने के बाद जल्द ही सड़क का कार्य शुरू करवाएंगे।
अरविन्दसिंह राठौड़, प्रधान, पंचायत समिति, राजसमंद|

