Breaking News

राजसमन्द / देवगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी मगरा क्षैत्र में तथाकथित महाकाल गैंग का सरगना गिरफतार

देवगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी मगरा क्षैत्र में तथाकथित महाकाल गैंग का सरगना गिरफतार
Rajsamand today राजू सिंह पीपलीनगर May 05, 2020 10:14 PM IST

पिछले काफी समय से मगरा क्षैत्र में आपसी गैंगवार को खत्म करते हुए पुलिस थाना देवगढ ने एक और तथाकथित महाकाल गैंग के सरगना समन्दरसिंह उर्फ सागरसिंह जाति रावत उम्र 21 साल निवासी काली काकर, काछबली को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की जिला राजसमन्द के टाप टैन मोस्ट वान्टेड अपराधियों में से एक हो आदतन अपराधी है। पिछले काफी समय से तथाकथित महाकाल गैंग का सरगना हो गैंग को संचालित कर रहा था। वह पुलिस थाना देवगढ द्वारा कुछ दिनो पुर्व ही कोबरा गैंग से सरगना सुरेन्द्रसिंह उर्फ सुर्या व सदस्य विरेन्द्र उर्फ बन्टी को गिरफतार किया गया था। इन दोनों गैग में आये दिन आपस में लडाई झगडा होता रहता है व ग्रामीण क्षैत्र में इन दौनो गैंग का आतंक बना हुआ था। उक्त दोनों गैंग पुलिस के लिए काफी समय से सरदर्द बन चुकी थी। उक्त अपराधी जो शराब की तस्करी, मारपीट, आगजनी का आदतन अपराधी एवं आला दर्जे का बदमाष है। उक्त अपराधी द्वारा सन् 2017 में पहली बार मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ था। उसके बाद से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था। तब से आज दिन तक शराब की तस्करी, मारपीट, आगजनी, गैंगवार जैसे कुल 8 प्रकरण पंजीबद्व हुए है। परन्तु इसकी आपराधिक गतिविधियों में कोई अंकुंष नहीं लगा है। इन गैंगवार को खत्म करने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजसमन्द व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजसमन्द के दिषा निर्देषन में पिछले का काफी समय से प्रयास जारी थे। जिसे आखिरकार पुलिस ने गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है दिनांक 04.05.2020 को दिन में पुलिस को विष्वसनिय सुत्रो से पता चला की थाना हाजा के प्रकरणों में वांछित अपराधी व तथाकथित महाकाल गैंग का सरगना समन्दरसिंह उर्फ सागरसिंह पिता बाबुसिंह जाति रावत उम्र 21 साल निवासी काली काकर, काछबली अपने घर पर आया हुआ है। जिस पर श्रीमान समंदरसिंह वृताधिकारी महोदय वृत भीम व थानाधिकारी नानालाल पुनि के दिषानिर्देषन में सब इस्पेक्टर प्रेमसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें हैड कानि. हीरसिंह मेडतिया ईन्चार्ज चैकी बग्गड, साईबर सैल ईन्चार्ज पवनसिंह व डीसटी टीम के सदस्य कानि. षिवर्दषनसिंह 692, बाबूंिसह कानि 483 व विरेन्द्रंिसह कानि. 299, गुलजारंिसह कानि. नं. 647, राजकूमार कानि. नं. 1015, सुमित कानि. नं. 1080, सुल्तान कानि. नं. 897, मुकेष कुमार कानि. नं. 464, बलवीर कानि. नं. 776, चेतन कानि. नं. 772 ,अर्जुनसिंह कानि 1029, कानि. विक्रमसिंह नं. 670 के रवाना हो काली काकर काछबली पहुच आरोपी के मकान के चारो तरफ घेरा डाला गया। आरापी को पुलिस का पता चलते ही आरोपी घर से तलवार लेकर पीछे दिवार से कुदा तो जाप्ते द्वारा आरोपी के हाथ में तलवार पर लठ से मारकर तलवार गिरा दी व वहां से तलवार अपने कब्जे में लेकर आरोपी को निकलने लगे तब उसके परिवार के सदस्यों द्वारा व अन्य लोगो द्वारा पुलिस से आरोपी को छुडाने के लिए प्रयास किए गए व पुलिस के आडे फिर पत्थरो से पुलिस पर हमला कर दिया पुलिस द्वारा बडी मुष्किल से वहां से आरोपी को लेकर आये। आरोपी के विरूद्व थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 153/20 जुर्म धारा 4/25 आर्मस एक्ट व 147,148,332,353,341,336/149 भादस व 3 पीडीपीपी एक्ट में दर्ज किया गया व अनुसंधान श्री नानालाल पुनि द्वारा प्रारम्भ किया गया व कथित गैंगो के सदस्यो कोे चिन्हित कर लिया गया है व उनकी गिरफतारी अमल में लाई जावेगी। आरोपी से पुछताछ को लेकर कई राज खुलने का अनुमान है।

RELATED NEWS