राजसमंद, 4 मई। केलवा में कोरोना पाॅजीटीव पायें गये दोनो युवक मुम्बई से यहां 1 मई को पहुंचे थे। उनकी केलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य जांच के पश्चात आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में भिजवाया गया। जिला चिकित्सालय से 2 मई को इनका सेम्पल लेकर आरएनटी मेडिकल काॅलेज में भिजवाये गये। आज सुबह 4 मई को दोनो के सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजीटीव आई। आर.के राजकिय जिला चिकित्सालय में भर्ती दोनो युवको का उपचार शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी बुनकर ने दी।
उन्होंने बताया की दोनो युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगो की सूची तैयार कर ली गई है। संपर्क में आये लोगो को चिन्हीत कर आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में जांच हेतु भिजवाया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी बुनकर एवं आरसीएचओं डाॅ सुरेश मीणा आर.के राजकिय जिला चिकित्सालय में पहुंचे वहां पाॅजीटीव मरीजो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा इनके संपर्क में आये लोगो की सूची तैयार करवाई। साथ ही केलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहंुच कर सीएमएचओं, आरसीएचओं ने बीसीएमओं डाॅ राजकुमार खोलियां के साथ मिलकर सर्वे कार्ययोजना तैयार करवाई तथा तुरंत सर्वे कार्य शुरू करने के लियें निर्देशित किया।
सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर ने बताया की जिलें अब तक 938 सेम्पल लिए गयें है। जिसमें से 913 की रिपोर्ट नेगेटीव आई है 4 केस पाॅजीटीव मिले है जिनमें से एक आर.एन.टी काॅलेज में उपचार के बाद पहली रिपोर्ट नेगेटीव आई है। वहीं 66 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में 16 तथा सामान्य चिकित्सालय नाथद्वारा में 16 सेम्पल लेकर आ.एन.टी मेडिकल काॅलेज भिजवायें गयें है।

