Breaking News

राजसमन्द / महिला अपने पति के साथ न्याय के लिये खा रही है दर-दर की ठोकरे

महिला अपने पति के साथ न्याय के लिये खा रही है दर-दर की ठोकरे
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi June 09, 2020 07:49 PM IST

राजसमंद जिला मुख्यालय के उपनगर धोईन्दा की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ न्याय के लिये ठोकरें खा रही है। लेकिन उसे पुलिस चौकी,थाना और एसपी कार्यालय से भी न्याय नही मिला। आखिर हारकर उसने मीडिया के सामने अपनी आपबीती कह सुनायी। महिला का आरोप है कि वह 30 मई को अपने खेत पर काम करने गयी थी। उस दौरान खेत की सीमा पर पेड काट रहे पडौसी खेत मालिकों को जब उसने रोका तो उन्होने उसके साथ मारपीट की ओर उसके कपडे फाड दिये। इनमे पिता-पुत्र और मां ने उल्टी कूंट से पिटाई की। इस घटना के सबूत के तौर पर उसके पास विडियो क्लिप और शरीर पर चोटों के निशान के बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई। अब ऊंचे राजनेतिक रसूक के चलते आरोपी परिवार उसे धमकियां दे रहा है। उसने जेके पुलिस चौकी,कांकरोली थाना सहित एसपी के सामने भी परिवाद पेश किया। लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।

ममता देवी पीडिता महिला,धोईन्दा

ममता देवी पीडिता महिला,धोईन्दा

RELATED NEWS