Rajsamand Today
आमेट - उपखंड आमेट के समीप राजस्व गांव ढेलाणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 202वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने की। आज के मुख्य वक्ता जगदीश सिंह चुंडावत ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी का जन्म 12 फरवरी 1824 ई को टंकारा, गुजरात राज्य के ब्राह्मण परिवार में हुआ। महर्षि दयानंद सरस्वती महान विचारक, समाज सुधारक के साथ स्त्री शिक्षा, वेदों के प्रचार, गौ रक्षा के समर्थक रहे । इन्होंने आर्य समाज की स्थापना 10 अप्रैल 1875 ई को मुंबई में की। दयानंद सरस्वती जी ने "वेदों की ओर लौटो" का मुख्य नारा दिया । शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती मूर्ति पूजा, छुआछूत तथा बाल विवाह,अन्धविश्वास जैसी कुरीतियों के घोर विरोधी थे । इनके बचपन का नाम मूल शंकर था। इनके अनुयायियों ने डीएवी स्कूलों, कॉलेजों की एक विशाल शृंखला स्थापित की । दयानंद सरस्वती जी ने स्वराज शब्द का प्रयोग 1876 में किया। इनकी प्रमुख रचना सत्यार्थ प्रकाश है। 30 अक्टूबर 1883 दीपावली के दिन दयानंद सरस्वती जी का निधन हो गया। कार्यक्रम में राजू पावण्डा, मुकेश गूगड, चुन्नीलाल रेगर, गोपाल टेलर, लता शर्मा, संजू शर्मा के साथ विद्यार्थी रवि, सोनिया, योगेश, कृष्णा, नव्या, ममता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नारायण लाल रेगर ने किया। यह जानकारी जगदीश सिंह चुंडावत ने दी।
राजसमंद @मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद राजसमन्द उत्साह चैधरी के निर्देषन में पंचायत समिति रेलमगरा की ग्राम पंचायत जूणदा के ग्राम पंचायत भवन के समीप स्थित पटवार भवन एवं किसान सेवा केन्द्र के भवनों को सम्मिलित करते हुए मिनी सचिवालय बनाया गया।
जिला परिषद् से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ने ग्राम पंचायत जूणदा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन के समीप पटवार भवन, किसान सेवा केन्द्र भवन स्थित होने पर राज्य सरकार के निर्देषानुसार एवं मंषानुसार एक ही छत के नीचे ग्रामवासियों को समस्त सेवाएं उपलब्ध हो उन्हें अपने कार्य के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़े जिससे समय एवं धन की बचत हो। इसे ध्यान में रखते हुए ग्राम विकास अधिकारी जूणदा को इन भवनों पर आवष्यक निर्देषों को लिखवाने तथा रंगाई-पुताई करवा मिनी सचिवालय बनाये जाने के लिए दिये गये। निर्देषों की पालना में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए परिसर में स्थित समस्त भवनों पर रंगरोगन करवा मिनी सचिवालय का रूप दिया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा शेष कार्य यथाषीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देष प्रदान किये गये।
राजसमंद, 27 जून। राज्य सरकार द्वारा संचालित शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत आमेट के आदर्श पंचायती नोहरा में ब्लॉक स्तरीय खाद्य सुरक्षा शिविर का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। शिविर में खाद्य कारोबारीयों को फूड सेफ्टी एडं स्टेण्डर्ड एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा खाद्य कारोबारीयों से एक्ट की पालना को लेकर चर्चा की गई ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशीकांत शर्मा ने बताया की शिविर में सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता ने खाद्य कारोबारीयों को 62 रजिस्ट्रेशन एवं 5 लाईसेंस का वितरण किया। शिविर में रजिस्ट्रेशन एवं लाईसेंस वितरण से प्राप्त राजस्व 41 हजार रहा।
आमेट उपखण्ड पर आज स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल स्कूल आमेट के प्रधानाचार्य राजेश डाभी ने बताया कि आज स्थानीय विधालय के स्काउटस ने बुधवारीय गतिविधि के तहत स्काउटर शेर सिंह सैनी के मार्गदर्शन में तुलसी विहार कॉलोनी में स्थित पार्क में सफाई कार्य किया जिसमें पार्क में पौधों की निराई गुड़ाई के साथ प्लास्टिक की थैली आदि को हटाई गई एवं स्काउटस द्वारा कॉलोनी वासियों को गमलो सहीत तुलसी के 50 से अधिक पौधे वितरित किए गए। स्काउटर शेर सिंह सैनी ने लोगों को तुलसी के औषधिय गुणों के बारे में बताया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। इस अवसर पर अध्यापक जगदीश चन्द्र जोशी, स्काउट अक्षय राज सिंह, गिरिराज सिंह, राहुल वैष्णव, राहुल बुनकर, सचीन सालवी, हर्षित, फैजान आदि उपस्थित थे।
उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया नगर के एक ई-मित्र संचालक को पटवारी के फर्जी अत्याचारी स्कैन कर उपभोक्ताओं को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया उस पर ₹25 का जुर्माना भी लगाया गया एसडीएम द्वारा जारी एक आदेश में बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के न्यू कॉलोनी रेलवे स्टेशन निवासी शहजाद खान जो प्रिंस स्टूडियो ई मित्र के नाम से एक सेंटर चला रहा था उसके खिलाफ उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी शिकायत में बताया कि ईमित्र संचालक द्वारा पटवारी के फर्जी हस्ताक्षर स्कैन करके बना फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं इस पर उपखंड अधिकारी ने आवेदन का भौतिक सत्यापन करवाया जिसमें आवेदन पर पटवारी आमेट के अध्यक्ष नहीं पाए गए तथा संचालक द्वारा फर्जी तरीके से सिल्वा अक्षर का इस्तेमाल स्कैन करके किया गया इसके लिए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए  पचोसो रुपये का जुर्माना लगाते हुए मित्र को अपने दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।
गौ संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम मे संशोधन और सरकार के दोहरे रवैये के आक्रोशित विश्व हिन्दू परिषद और स्वंय सेवकों ने आज आमेट उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शनकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संतों सहित हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रदर्शन के दौरान गौं संरक्षण के नाम से आये बजट को अन्य स्थानों पर खर्च करने से नाराज संत समाज ने कहा कि गौवंश के संरक्षण के लिये सरकार ने यह प्रकल्प शुरु किया था। जिसका सरकार दुरुपयोग कर रही है जबकि गौ माता को संरक्षण नही मिल पा रहा है। वहीं गढबोर मे जलझूलनी एकादशी पर प्रशासन की मौजूदगी मे परंपराओं के निर्वहन के लिये  सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए शाही सवारी निकालकर दूधतलाई तक ले जाया गया। इसके बाद अलसुबह ठाकुरजी को फिर से मंदिर मे लागकर विराजित किया गया। लेकिन सभी नियमों की पालना के बावजूद प्रशासन ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। जबकि राजनगर मे मौलाना की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की। प्रशासन के इस दोहरे रुख के चलते हिन्दू समाज मे जोरदार आक्रोश है। इस पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।
राजसमन्द 28 मई/ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रोग्रामर द्वारा आमेट के जैतपुरा मेंं एलएसपी कंपनी फिनो पे टेक लिमिटेड से संबद्ध भैरूलाल माली द्वारा संचालित ई-मित्र केन्द्र की जांच की गई। जांच में संचालक द्वारा नियमों की अवहेलना करने पर ई-मित्र केन्द्र को तुरन्त प्रभाव से बंद किया गया है। यह जानकारी विभाग के सिस्टम एनालिस्ट हिम्मतमल कीर ने दी।
कोविड-19 संक्रमण के दौरान विपरीत परिस्थितीयों मे हरकोई जरुरतमंद की मदद मे जुटा है वहीं इसमे छोटे बच्चे भी कहीं पीछे नही है। राजसमंद के आमेट कस्बे के रहने वाले ग्यारह साल के बच्चे सिद्ध बापना ने भी ऐसा ही जजबा दिखाया है। छठी कक्षा मे पढने वाले इस छात्र ने अपने पिग्गी बैंक मे जमा रकम सहायतार्थ देने की पेशकर की तो इसके पिता ने सहमति जतायी। पिग्गी बैंक को फोडकर उसमे जमा रकम की गणना की गई तो उसमे नौ हजार पांच सौ रुपये निकले। सिद्द ने अपने पिता से 1500 रुपये और मांगे और पूरे ग्यारह हजार रुपये की राशि नगर पालिकाध्यक्ष कैलाश मेवाडा को जरुरतमंद लोगों के सहायतार्थ सौंप दी। एक मासूम बच्चे के इस जज्बे की कहानी जिस किसी ने सुनी वो बच्चे की सराहना करते नही थक रहा।
राजसमंद एसपी के निर्देश पर लाक डाउन के दौरान लोगों द्वारा जुआ खेलने की शिकायतों पर सख्त निर्देश दिये गये है। वहीं आज आमेट थाना पुलिस ने मार्बल कटर पर जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तारकर उनके कब्जे से सत्रह हजार बीस रुपये की राशि बरामद की है। थानाधिकारी मुकेश खटीक ने बताया कि जरिये मुखबीर पुलिस को सूचना मिली थी कि मार्बल कटर पर थप्पीयों के बीच कुछ लोग छिपकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे है। इस पर योजना बनाकर पुलिस की टीमों ने चारों तरफ से घेरा डालकर दबिश दी तो मौके पर ताश पत्ते,नगदी और आरोपी बरामद हुए। पुलिस ने 13 आरपीजीओ जुआ एक्ट मे मामला दर्जकर अनुसंधान शुरु कर दिया है।