Rajsamand Today
राजसमंद : केलवाड़ा से दुर्ग मार्ग स्थित लाखेला तालाब पर प्राकृतिक दृश्यों की ड्रोन से शूटिंग कर रहे गुजरात से आए पर्यटकों का ड्रोन अचानक तेज़ हवा के कारण अनियंत्रित होकर पास के घने जंगल में जा गिरा। ड्रोन गिरते ही पर्यटकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।काफी खोजबीन के बाद भी ड्रोन नहीं मिलने पर पर्यटकों ने सोशल मीडिया रील के माध्यम से स्थानीय युवक आशीष मेवाड़ा से संपर्क कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही मेवाड़ा मौके पर पहुंचे और पर्यटकों के साथ तीखीमता क्षेत्र के पीछे स्थित घने जंगलों में ड्रोन की तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद मेवाड़ा ने सूझबूझ और प्रयास से ड्रोन को ढूंढ निकाला और सुरक्षित पर्यटकों को सौंप दिया। ड्रोन मिलने पर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। अहमदाबाद से आए पर्यटकों ने मेवाड़ा का दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।स्थानीय लोगों ने भी मेवाड़ा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
कुंभलगढ़ आने वाला प्रत्येक टूरिस्ट दुर्ग तक पहुंचे, यह हमारा दायित्व :केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत
दुर्ग तक पर्यटकों की पहुँच आसान हो, ई-कार्ट चलाएं और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करें :केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत
राजसमंद : केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को कुंभलगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कुंभलगढ़ दुर्ग तथा चित्तौड़गढ़ दुर्ग के संरक्षण, संवर्धन और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन राजसमंद एवं चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक ली।
बैठक में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पर्यटन विभाग आयुक्त आईएएस रुक्मणी रियार, राजसमंद कलक्टर आईएएस अरुण कुमार हसीजा, चित्तौड़गढ़ कलक्टर आईएएस आलोक रंजन, प्रो. आलोक त्रिपाठी (अपर महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण), टी. श्री लक्ष्मी (क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्र, मुंबई), राजेश्वरी (निदेशक, वैज्ञानिक परिरक्षण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली), अरविंद कुमार (संयुक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार), इज़हार आलम हाशमी (अधीक्षण पुरातत्वविद, जोधपुर मंडल), दिनेश चंद शर्मा (उप अधीक्षण पुरातात्विक अभियंता), सिद्धार्थ वर्मा (सहायक अधीक्षण पुरातात्विक अभियंता) तथा दीपक कुमार मीना (संरक्षण सहायक, उदयपुर) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एएसआई ने दोनों दुर्गों पर गत वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण संरक्षण एवं विकास कार्यों तथा वर्तमान चुनौतियों से मंत्री शेखावत को प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने कुंभलगढ़ दुर्ग पर पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। विशेष रूप से उनका जोर इस बात पर रहा कि अगर दुर्ग पर पार्किंग से लेकर शिकार तक पर्यटकों की पहुँच आसान नहीं होगी तो फूटफ़ॉल नहीं बढ़ सकेगा।
उन्होंने दुर्ग परिसर में ऊपर तक समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, पार्किंग स्थल से दुर्ग के ऊपरी भाग तक पर्यटकों की सुविधा हेतु इलेक्ट्रिक कार्ट संचालित करने तथा महाराणा प्रताप की जन्मस्थली पर आवश्यक एवं स्पष्ट साइनेज, तस्वीरें लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक स्मारक से संबंधित ऐतिहासिक एवं तथ्यात्मक जानकारी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर क्यूआर कोड के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा, ताकि पर्यटक डिजिटल माध्यम से प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकें।
जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा को पार्किंग संबंधी समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यटक सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दुर्ग क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने पर्यटन संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच से होटल एवं रिसॉर्ट्स तथा दुर्ग के वर्तमान फुटफॉल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। दुर्ग पर पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक ईज ऑफ ट्रैवल सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक पर्यटक दुर्ग तक नहीं पहुंचेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभलगढ़ आने वाला प्रत्येक पर्यटक दुर्ग अवश्य पहुंचे, यह प्रशासन और पर्यटन विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी है। होटल एवं रिसॉर्ट्स से पर्यटकों का डेटा संकलित कर विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि पर्यटन रणनीति को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
दुर्ग पर पर्यटन गतिविधियों को जीवंत बनाने के उद्देश्य से पपेट शो, फोक म्यूजिक कार्यक्रम एवं हेरिटेज वॉक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का विशेष टूर आयोजित करने तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराने को कहा गया, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दुर्ग की दृश्यता बढ़ाई जा सके। मंत्री ने दुर्ग परिसर में इमर्सिव जोन विकसित करने के भी निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों को ऐतिहासिक अनुभव आधुनिक तकनीक के माध्यम से आकर्षक रूप में मिल सके।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग को लेकर भी श्री शेखावत ने व्यापक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दुर्ग है और यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए। दुर्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या का शीघ्र निराकरण करने तथा एएसआई को लंबित सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सूरजपोल के पाथ-वे का कार्य इसी वर्ष हर हाल में पूर्ण करने, मृगवन की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने तथा पद्मिनी पैलेस में इंटरप्रिटेशन सेंटर के कार्य को गति देने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
मंत्री ने कहा कि ये धरोहरें हमारी अस्मिता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं। इनका संरक्षण सर्वोपरि है और विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा पर्यटक सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
कुंभलगढ़त:लादरी मण्डल के तलादरी गांव में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भगवान चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एवं सर्व हिंदू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, इसके पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
मख्य वक्ता कृष्णमोहन (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक) ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेवाड़ हमारी आन, बान और शान रहा है, मेवाड़ कभी गुलाम नहीं रहा। उन्होंने मेवाड़ की रक्षा के लिए मां पन्नाधाय के सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपराएं त्याग, साहस और संस्कारों पर आधारित हैं।
उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिज्ञा का स्मरण कराते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने स्वाभिमान की रक्षा के लिए महलों, वैभव और सुख-सुविधाओं का त्याग कर जंगलों में जीवन बिताया। साथ ही राम–कृष्ण परंपरा एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के संस्कारों का उल्लेख करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उन्होंने “पांच परिवर्तन” के माध्यम से व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और देश स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया। महिलाओं से समाज परिवर्तन के लिए पांच बातों को पल्लू में बांधकर रखने का आग्रह किया तथा बच्चों में संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में शास्त्र और शस्त्र, दोनों के संतुलन की बात रखते हुए कुल, परिवार और समाज की रक्षा के लिए संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। सम्मेलन का आयोजन सर्व हिंदू समाज द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ग्राइंडिंग यूनिटों में ग्रीन बेल्ट नियम की पालना नहीं
13 वर्ष पहले
पेड़ पौधों के अभाव में काम करने वालों के लिए खतरा
उदयपुर. राजस्थान सरकार एक ओर पर्यावरण को हरा भरा व प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए ग्रीन बेल्ट के नियम की बात पूर जोर से करती रही है, लेकिन औद्योगिक क्षेत्रों में 33 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट का नियम औपचारिक दिखाई देता है। इस दिशा में सामान्य नियमोंं को ईमानदारी से न तो कारखाना संचालक लागू कर रहे है न ही संबंधित विभाग इस दिशा में सकारात्मक कदम उठा पाया है।
ग्राइंडिंग वाली यूनिट के आसपास के क्षेत्र का तो भगवान ही मालिक है। यहां डस्ट से होने वाली बीमारियों से इंकार नहीं किया जा सकता। मजे की बात तो यह है कि प्रदूषण मंडल के आसपास ही ग्राइंडिंग वाली यूनिटों में नियमों की पालना नहीं हो रही है। ऐसे में दूर क्षेत्र में नियमो की धज्जियां किस प्रकार उड़ रही है यह किसी से छिपा नहीं है।
33 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट नाम का : मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र हो या कलड़वास या सुखेर का क्षेत्र को देखने से यह साफ जाहिर होता है कि औद्योगिक इकाई को संचालन करने के लिए 33 प्रतिशत भू भाग पर ग्रीन बेल्ट होना आवश्यक है लेकिन इस दिशा में ईमानदारी नहीं बरती जा रही है। एक दो या नाम के पांच दस पौधे लगाकर औद्योगिक इकाइयां यह साबित करने लगी है कि वे सरकार के नियमों की पालना कर रही है।
मुंह चिढ़ाती इकाइयां : उदयपुर का प्रमुख मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र जहां यूसीसीआई, प्रदूषण नियंत्रण मंडल ,रीको व डीआईसी कार्यालय से महज कुछ दूरी पर संचालित औद्योगिक इकाइयों में ही पौधरोपण के नाम पर बेमानी साफ दिखाई देती है। वहीं कई सोपस्टोन की इकाइयां बिना शेड ही संचालित है। ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में सफेद धूल की चादर जगह जगह फैली दिखाई देना आम बात है।
जिले में 250 इकाइयां : मंडल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 250 से अधिक मिनरल ग्राइंडिंग इकाइयां है। इसके अलावा मार्बल कटिंग एवं पॉलिशिंग की करीब 300 इकाइयां है। उदयपुर संभाग में मार्बल कटिंग एवं पॉलिशिंग की सर्वाधिक इकाइयां सुखेर एवं राजनगर क्षेत्र में है।
अब जयपुर से स्वीकृति : लाल श्रेणी में आने से अब ग्राइंडिंग इकाइयों के संचालन और स्थापना के लिए मंडल के जयपुर मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। अब मंडल द्वारा अधिकतम तीन वर्ष और न्यूनतम एक वर्ष की एनओसी मिल पाएगी। पहले 15 साल तक इनके प्रदूषण की जांच नहीं होती थी।
यह है नियम : जल अधिनियम 1974 व वायु अधिनियम 1981 के तहत किसी भी औद्योगिक इकाई के संचालन के लिए अनुमति जारी करने की महत्वपूर्ण शर्त औद्योगिक इकाई क्षेत्र में 33 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट होना आवश्यक है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उद्यमी वैज्ञानिक तरीके से इकाई सीमा क्षेत्र में पौधरोपण करें ताकि अन्य लोगों को उत्पादन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
क्या कहते हैं चिकित्सक : महाराणा भूपाल चिकित्सालय में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वाई एन वर्मा का कहना हैं कि जहां ग्राइंडिंग यूनिट खुले में संचालित है वहां हवा में डस्ट वहां के श्रमिकों को ही नहीं आसपास रहने वाले लोगों को भी प्रभावित करती है। सोपस्टोन की पिसाई के दौरान सावधानी नहीं बरतने पर लंग्स की बीमारी होना आम है।
राजसमंद, सितंबर । राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में डॉ.    राधाकृष्णन का सम्मान एवं महाविद्यालय में आचार्य पद पर पदोन्नति पर प्रो. सुमन बडोला एवं प्रो. दुर्गेश शर्मा का सम्मान प्राचार्य निर्मला मीणा द्वारा किया गया। कुंभलगढ़ महाविद्यालय से प्राचार्य पद पर कार्यरत डॉक्टर त्रिभुवन सिंह झाला रेलमगरा महाविद्यालय से उपस्थित प्राचार्य योगेश चितारा, देवगढ़ महाविद्यालय से उपस्थित श्रीमान राजदीप सिंह सांधू का भी इस आयोजन में सम्मान किया गया। महाविद्यालय में एनएसएस प्रभारी एवं महाविद्यालय के सभी समितियां के प्रभारी जिन्होंने वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें भी सम्मानित किया गया।
इसी सम्मान के अवसर पर शिक्षकों से चर्चा कर उच्च शिक्षा में रिक्त स्थानों की पूर्ति एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु योजनाओं को लागू करने के लिए अपने सुझाव दिए। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं रोजगार की उपलब्धता हो सके इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय में चलाया जाएं।
राजसमंद। वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है: नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसे एनटीसीए द्वारा 4 अगस्त को मंजूरी मिल गई थी और आज केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसे स्वीकृति दे दी है। संबंधित केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज ट्वीट करके कहा, "वन्यजीव संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम राजस्थान में बाघों और जैव विविधता के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा करता है। यह कदम  इकोटूरिज्म के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा।"
राजसमंद सांसद और एनटीसीए की सदस्य, दीया कुमारी ने कहा, "आज मेवाड़ के लिए एक ऐतिहासिक दिन है और इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने के लिए मैं माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव जी का बहुत आभार व्यक्त करती हूं।" उन्होंने आगे कहा कि, “अनेक बाधाओं के बावजूद, इस एक प्रोजेक्ट को जमीनी स्तर तक लाने के लिए मैंने अपना पूरा प्रयास किया। मुझे प्रसन्नता है कि केंद्र सरकार ने आज सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि कुंभलगढ़ जल्द ही टाइगर रिजर्व बन जाएगा। मेवाड़ में एक बार फिर से बाघ घूमें, यह ज्यादातर लोगों के लिए एक सपना था और अब हम उस सपने को साकार करने से बस एक कदम दूर हैं।"
प्रस्तावित कुंभलगढ़ रिजर्व लगभग 2800 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा। तकनीकी समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी देने की अनुशंसा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार को भूमि उपयोग के साथ-साथ कोर बफर और इको सेंसिटिव जोन के बारे में बताते हुए अपडेटेड प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा।
चारभुजा @ जनावद ग्राम पंचायत मे रविवार को कुंभलगढ़ ब्लॉक के धानिन क्लस्टर में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा के निर्देश पर क्लस्टर लेवल फेडरेशन की वार्षिक आम सभा पांच वर्ष बाद जनावद ग्राम पंचायत सभागार हॉल में संपन्न हुई । आम सभा में कलस्टर फेडरेशन  की गतिविधियों एवं आय व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई एवं वित्तीय वर्ष  2023-24 में किस तरह से क्लस्टर फेडरेशन को कार्य करना है उस पर विस्तृत चर्चा की,  ब्लॉक परियोजना प्रबंधक देवकरण गुर्जर ने बताया कि क्लस्टर के अंतर्गत कुल 7 ग्राम पंचायत के 38 राजीविका ग्राम संगठन की महिला पदाधिकारीयों ने भाग लिया। जिसमे आम चुनाव हुए क्लस्टर अध्यक्ष पद पर बेबी कंवर, सचिव भंवरकंवर व कोषाध्यक्ष जमना गुर्जर, उपाध्यक्ष पद पर राजकंवर को मनोनीत किया। इसके साथ ही 12 महिलाओ की कार्यकारी समिति (ई सी) मेंबर चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ब्लॉक परियोजना प्रबंधक द्वारा सीएलएफ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। आम सभा में इस दौरान बीटीसी रणजीत सिंह, क्लस्टर प्रबंधक पुष्पा मेघवाल, लेखापाल दुर्गा, एएमपी मनोज जायसवाल, एलएमपी ललित पूर्बिया, क्लस्टर कॉर्डिनेटर कविता जोशी, कैलाश डेटा एंट्री, सखी कैलाश राठौड़, ग्राम संगठन ऑडिटर किशन लौहार, भगवत चदाणा व सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं ।
कुंभलगढ ब्लॉक के दोवास क्लस्टर में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा के निर्देशानुसार सीएलएफ की वार्षिक आम सभा ओडा ग्राम पंचायत भवन में रखी गई।
आम सभा में सीएलएफ की गतिविधियों एवं आय व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्लान तैयार किया गया ब्लॉक परियोजना प्रबंधक देवकरण गुर्जर ने बताया कि क्लस्टर के अंतर्गत कुल 11 ग्राम पंचायत के 34 राजीविका ग्राम संगठन की  महिला पदाधिकारीयों ने भाग लिया जिसमे आम चुनाव भी संपन्न करवाएं इसमें क्लस्टर अध्यक्ष पद पर मंजू देवी, उपाध्यक्ष जवेरी देवी,सचिव रूपली बाई और कोषाध्यक्ष कांता देवी को मतदान के माध्यम से चुने गए इसके साथ की 12 महिलाओ की कार्यकारी समिति (ई सी) मेंबर चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला प्रबंधक राजसमन्द मुरारी लाल मीणा द्वारा सभी नवनिर्वाचित सीएलएफ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई आम सभा में इस दौरान एमआईएस नीरज पाटीदार, बीटीसी रणजीत सिंह, क्लस्टर प्रबंधक बाला मेघवाल, एएमपी मुस्ताक मल्हण, महेश पालीवाल, कपिल पालीवाल सीईओ कृषि कमलेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, लेखापाल गुलाबी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर पारसकंवर, डिंपल, खेमली, डाटा एंट्री सखी गणेशी व 200 महिलाएं उपस्थित रहीं।
राजसमंद @जी- 20 शेरपा सम्मेलन में शामिल होने उदयपुर आए विदेशी मेहमानों ने आज मेवाड़ का ऐतिहासिक कुंभलगढ़ किला देखा इस अवसर पर  दुर्ग में मेहमानों का विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भव्य स्वागत हुआ।
जी 20 के आये हुये सदस्य पहले महुआ बाग पहुचे व उसके बाद कुम्भलगढ दुर्ग पहंुचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया व अध्किारियों ने अगवानी की। यहां उन्होंने शिव मंदिर के दर्शन किये, बाद कटारगढ़ में कुंभ महल, कुंभ स्वामी मंदिर, बादल महल, देवी का प्राचीन मंदिर, झाली रानी का महल देख कर अभिभूत हो गये ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चौधरी, कुंभलगढ़ उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह,नाथद्वारा उपखण्ड अधिकारी अभिषेक गोयल, आमेट उपखण्ड अधिकारी निशा सहारन, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के जिला व स्थानीय अधिकारी मौजूद थे।
राजसमंद @चारभुजा: 31 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को गढ़बोर तहसील की खरनोटा पंचायत का केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जवारिया में प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में चार खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वालीबॉल, स्पीड बॉल ,टेनिस वॉलीबॉल, शतरंज खेल आयोजित हो रहे हैं। उद्घाटन पर मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ के उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ थे। उन्होंने बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमे अनुशासन व मर्यादित जीवन जीने की सीख देते हैं। इससे बालकों में भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बालकों से कहा कि वे जिले का गौरव बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारने का काम करें। वही जिला प्रमुख  रतनीदेवी जाट ने विद्यालय की चारदीवारी के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर 7 लाख दिलवाने की घोषणा की। वही कुंभलगढ़ की प्रधान कमला दसाणा ने विद्यालय में 5 लाख की सहयोग राशि दिलवाने की घोषणा की। स्वागत व आभार केंद्रा अध्यक्ष रतनलाल ढेबाणा ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की 56 टीमों के 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन मैच वालीबॉल का दुदालिया वर्सेस दरीबा माइंस के बीच हुआ जिसमें दरीबा माइंस ने मैच जीता। मंच पर तहसीलदार दिनेश आचार्य , उप प्रधान शांतिलाल भील, भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशन लाल पंचोली, पंचायत समिति सदस्य गणपत सिंह सोलंकी ,सरपंच मीरादेवी, समाजसेवी सोहनलाल गुर्जर, वाक् पीठ के अध्यक्ष किशन सिंह चुंडावत ,उपसरपंच प्रकाश चंद्र जैन, कुबेर सिंह सोलंकी ,एसएमसी अध्यक्ष शंभू सिंह सिसोदिया ,मांगीलाल गुर्जर, अंबा लाल गुर्जर, कविता चौधरी ,बाबू भाई सुथार व जनरल रेफरी जय सिंह शेखावत उपस्थित थे।
चारभुजा@ ग्राम पंचायत जनावद में स्थित चारभुजा नाथ को शुक्रवार को 56 व्यंजनों का भोग धराकर मन्नते पूरी की। छप्पन भोग महोत्सव के आयोजक भंवरलाल, अमृतलाल जोशी ने बताया कि गुरुवार रात्रि को देवनारायण भगवान के प्रांगण में भजन संध्या व जागरण आयोजित किया गया। वही दोनों मंदिरों पर विद्युत सज्जा व फूलो से सजावट की गई। शुक्रवार प्रात 9:15 बजे चारभुजा जी के समक्ष 56 व्यंजनों को सजाया गया । पुजारी मांगीलाल वैष्णव द्वारा 56 व्यंजनों का भोग  व नैवेद्य चारभुजा जी को धराया। चारभुजा जी की समवेत स्वर में आरती उतारी गई। चारभुजा जी के समक्ष महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए तथा भाव विभोर होकर नृत्य किया। 56 भोग मैं आसपास से सैकड़ों ग्रामीणों  व महिलाओं ने भाग लेकर दर्शन किए। छप्पन भोग प्रसाद ग्रामीणों में वितरण किया गया। मौके पर परिवार सदस्यों में  मोहनलाल, किशन लाल , मोडी लाल, नारायण लाल व जोशी परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
राजसमंद @चारभुजा : धार्मिक कस्बा चारभुजा गढ़बोर में रविवार व छुट्टी का दिन होने से काफी संख्या में श्रद्धालु चारभुजा पहुंचे तथा चारभुजा नाथ के मनोरथ के दर्शन किए। वही चित्तौड़गढ़ से माहेश्वरी समाज द्वारा चारभुजा जी के दिन भर लगने वाले भोग रस्म संपन्न करवाएं। तथा माहेश्वरी समाज द्वारा चारभुजा जी के मंदिर परिसर के चारों ओर फूलों से श्रंगार किया तथा जगह-जगह सजावट की। चारभुजा जी मंदिर, गरुड़ भगवान ,नगारखाने स्थित सतीमाता, हनुमान बाला का फूलों से शृंगार किया गया। चारों तरफ मंदिर परिसर में फूलों की महक गूंज उठी। फूल अजमेर से मंगवाए गए थे तथा पूरी पिकअप भर के फूल आए थे। दर्शन मनोरथ का श्रद्धा भाव से आनंद लिया। 11:00 बजे बैंड बाजों के साथ भोग की थाली सजाकर सिर पर धारण कर नाचते गाते मंदिर पहुंचे। जहां पुजारी परशराम बगड़वाल द्वारा चारभुजा जी को भोग धराया गया। दिनभर श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम जारी रहा।
कुम्भलगढ़़ महोत्सव 2022 की बैठक 14 नवम्बर को प्रातः 10.45 बजे जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी उप निदेशक शिखा सक्सेना ने दी।
चारभुजा : वी जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल व  तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता उच्च माध्यमिक विद्यालय निचला घाटडा में चल रही थी जिसका बुधवार को समापन हुआ। समापन पर मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में धन की आवश्यकता होती है यह आवश्यकता भामाशाह के सहयोग के बिना संभव नहीं होती है। ग्रामीणों द्वारा सहयोग करने पर उनकी सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान की अधूरी चारदीवारी व विद्यालय में कमरे निर्माण की राशि डीएमएफटी फंड से दिलवाने को लेकर आश्वासन दिया।
साथ में यह भी कहा कि इस फंड की राशि नाथद्वारा विधानसभा व भीम विधानसभा में ज्यादा खर्च हो रही है। राजसमंद व  कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यह राशि नहीं के बराबर दी जा रही है। फिर भी मैं सदस्य होने के नाते राशि लाने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने विजेता व उपविजेता छात्र छात्राओं को शिल्ड  व पारितोषिक प्रदान किए। उन्होंने सहयोग करने वाले भामाशाह बाबूसिंह,  भंवर सिंह ,रोडसिंह ,हिम सिंह ,नैंनसिह, धन सिंह व चामुंडा व महादेव मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। मंच पर स्वागत उद्बोधन संस्था प्रधान सुरेश कुमार दवे ने दिया। वही प्रतियोगिता का प्रतिवेदन सॉफ्टबॉल के जिला सचिव व जनरल रेफरी धनपाल सिंह सोलंकी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दोनों खेलों में 70 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। जो राज्य स्तर पर आयोजित खेलों में भाग लेंगे। पारितोषिक भैरूसिंह पिता भीम सिंह व अंबासिंह पिता हमेर सिंह साकरिया की भागल द्वारा प्रदान किए गए। परिणाम इस प्रकार रहे छात्रा वर्ग 19 वर्ष सॉफ्टबॉल में सिविलाइजेशन पीपरडा प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय जनावद द्वितीय। वहीं 17 वर्ष में सिविलाइजेशन पीपरड़ा प्रथम व उच्च माध्यमिक विद्यालय जनावद द्वितीय रही, 17 वर्ष  छात्र में सीबीए विद्यालय मजा प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय नीचला घाटडा द्वितीय रहा। 19 वर्ष में सिविलाइजेशन पीपरडा प्रथम, राजकीय उंच्च माध्यमिक विद्यालय जनावद द्वितीय रहा वही बेस्ट मैन किरण सिंह व बेस्ट कीपर अरविंद सिंह बल्ला रहे। मंच पर कुंभलगढ़ के उपप्रधान शांतिलाल भील, मंडल अध्यक्ष किशनलाल पंचोली ,गणपत सिंह सोलंकी पंचायत समिति सदस्य ,शंभू सिंह, इंद्र सिंह राठौड़ ,सरपंच गोपी लाल भील, कुंभलगढ़ प्रधान कमला दसाणा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष रोशनलाल टांक, किशन सिंह चुंडावत ,गोवर्धन सिंह सोलंकी ,संदर्भ प्रभारी ललित श्रीमाली, बसंत कुमार पालीवाल, सोहन लाल पालीवाल मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी कुंभलगढ़ के नवनीत कुमार जैन ने की। संचालन मोतीलाल पालीवाल ने किया।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामचरन शर्मा ने एक आदेश जारी कर  परशुराम महादेव मेले 1 से 3 अगस्त  के मध्यनजर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के  लिये उपखंड मजिस्ट्रेट कुंभलगढ़ को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसके साथ ही  तहसीलदार कुंभलगढ़, को मेला स्थल पर  1 से 3 अगस्त तक को मेला समाप्ति तक व  तहसीलदार गढ़बोर को परशुराम महादेव मेला स्थल पर मेला समाप्ति तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
कुम्भलगढ़ क्षेत्र के सिया और वरदद्दा गांव के लोगों ने पानी को लेकर आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव से क्षेत्र में निजी टैंकर वाले अवैध रूप से पानी ले जाकर में होटलों में सप्लाई कर रहे हैं, जिस कारण उनके क्षेत्र में मवेशी पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गांव वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस तरीके से अगर पानी और ज्यादा संख्या में ले जाया गया तो हमारे लिए काफी ज्यादा समस्या हो जाएगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि टैंकर वाले अपने निजी फायदे के लिए अवैध रूप से जो काम कर रहे हैं वो हमें बर्दाश्त बिल्कुल भी नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जल्द ही अगर इसका निस्तारण नहीं किया गया तो बहुत ही बड़ा आंदोलन होगा।
पानी की समस्या को लेकर कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार रणजीत सिंह चारण को गुरुवार को योगेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर निस्तारण की मांग की है। इस दौरान भाजपा नेता प्रेम सुख शर्मा, माधु सिंह, केसर सिंह, किशन सिंह, रतन सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाबू राम, घिसा राम, भवरा राम, मौजूद रहे।
सांसद दीयाकुमारी ने तीन दिवस दौरे एवं जनसुनवाई में प्राप्त हुई समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर निलाभ सक्सेना, सीईओ उत्साह चौधरी एवं एडीएम कुशल कोठारी से कलक्टर कार्यालय में मुलाक़ात की।
बैठक में इकोसेंसिटिव जोन निर्धारण की मीटिंग रखवाने, खारी फ़ीडर चौड़ाईकरण की डीपीआर जल्दी तैयार करवाने, डीएमएफटी में चल रहे कार्यो की प्रगति, उपली ओडन में स्वीकृत तलाई सौंदर्यकरण कार्य करवाने, पीपली आचार्यान में खेतों में पानी भरा रहता है, उसकी जांच करवा कर निकासी की उचित व्यवस्था करवाने, सांसद आदर्श गांव शिशोदा एवं ताल में विकास कार्य करवाने, गर्मियों में जहां पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां पानी की सुव्यवस्था करवाने, रेलमगरा में कृषि विज्ञान केन्द्र खुलवाये जाने हेतु भूमि के प्रस्ताव तैयार करवाकर राज्य सरकार को भेजने, रेलमगरा एमएसपी क्रय केन्द्र पर चना, सरसों, गेहूं इत्यादि की खरीद चालू करवाने एवं अन्य समस्याओं समाधान पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ भी थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ जिला प्रमुख रातनीदेवी जाट विधायक दीप्ति माहेश्वरी चतर सिंह राजावत महेश प्रताप सिंह सरपंच आशा देवी जाट रेलमगरा मंडल अध्यक्ष उदय लाल अहीर  गणेश पालीवाल मुकेश जोशी माधव चौधरी सुमेर सिंह झाला अशोक रांका गिरिराज सोनी बोथलाल जाट नन्दलाल सिंघवी जिलामंत्री हरदयाल सिंह रामलाल जाट योगेंद्र सिंह कैलाश चौधरी निरंजन गर्ग प्रह्लाद जोशी पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र तथा आयुष केंद्र खोलने की रखी मांग
आयुष राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र ने कहा जिले में दो से ज्यादा योग केंद्र खोल सकते हैं
योग महोत्सव के पहले दिन हुआ उद्घाटन
राजसमन्द। आयुष मंत्रालय भारत सरकार और गायत्री शक्ति पीठ राजसमन्द द्वारा आयोजित योग महोत्सव को सम्बोधित करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि योग हमारी जीवन शैली और संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग रहा है। भारत में ऋषि, मूनि योग से अपने शरीर के पंचतत्वों को संतुलित रखते थे उस समय यह हमारी शिक्षा में भी शामिल था। वेदों में योग का महत्व बताया गया है। योग से हमारा मन शांत रहता है जिसका असर हमारे व्यवहार पर पड़ता है जो कि आगे चलकर विश्व शांति में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होता है।
सांसद ने कहा कि समय के बदलाव के कारण धीरे-धीरे योग हमारे जीवन से दूर होता चला गया और यही कारण है कि आज कई बीमारियों का मुकाबला हम नहीं कर पाएं। योग चिकित्सा में कई बीमारियों का ईलाज सम्भव है जरूरत सिर्फ उस योग को करने और जीवन में अपनाने की है।
हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योग के महत्व को समझकर हमारे जीवन में अपनाने पर जोर दिया और 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाकर पूरे विश्व को एक नई दिशा प्रदान की है। योग सिर्फ शरीर ही नहीं, मानसिक मजबूती भी देता है। योग हमारी धरोहर है। सांसद ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र खोले जाने की रखी मांग-
सांसद दीयाकुमारी ने योग को बढ़ावा देने का यह प्रयास प्रशसंनीय है। आयुष राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र भाई मुंजपरा से अनुरोध करते हुए कहा कि राजसमंद में योग के प्रति काफी रूझान है। क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए राजसमंद में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र (आयुष हॉस्पीटल) खोले जाने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया गया है, उसे स्वीकार करते हुए इसकी स्वीकृति प्रदान करें।
आयुष राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र भाई मुंजपरा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है। पीएम मोदी भी इसमें पूरी रुचि रखते हैं। सांसद दीया द्वारा राजसमन्द में योग केंद्र खोले जाने की मांग पर राज्य मंत्री ने कहा कि हम एक से ज्यादा योग केंद्र खोल सकते हैं लेकिन योग केंद्र खुलवाने का पहला अधिकार बहिन सांसद दीयाकुमारी का है और बाद में विधायक सीपी जोशी का।
बाद में सांसद ने राजसमंद में आयुष मंत्रालय से राजसमंद जिला मुख्यालय पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र तथा आयुष केंद्र खोलने का अनुरोध पत्र दिया जिस पर मंत्री जी ने सहमति प्रदान की जल्द खोलने का आश्वासन दिया ।
दामोदर स्टेडियम लाल बाग नाथद्वारा में आयोजित योग महोत्सव कार्यक्रम को आयुष मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई कालुभाई, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी, निदेशक राघवेंद्र राव ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर योगासन खेल संघ जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह राठौड़, सचिव हिमांशु पालीवाल, निदेशक राघवेंद्र राव, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष मनीष राठी, नगरपरिषद राजसमन्द के अध्यक्ष अशोक टांक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन दिनेश श्रीमाली ने किया। कार्यक्रम के दौरान ही सभागार के नजदीक ही योग और आयुष सम्बन्धी विषयों पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
राजसमन्द 30 दिसम्बर। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल के निर्देशानुसार कुम्भलगढ़ उपखण्ड मजिस्ट्रेट परसाराम टाक ने एक आदेश जारी कर उपखण्ड क्षेत्र कुंभलगढ़ के समस्त प्रतिष्ठानों जिसमें होटल एवं रिसोर्ट आदि एवं अन्य कहीं पर भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर किये जाने वाले समस्त समारोह एवं एकत्रीकरण पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाया है।
जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने निगरानी के लिये तहसीलदार कुम्भलगढ़ एवं तहसीलदार गढ़बोर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर विभिन्न दलों का गठन किया है।
आदेशनुसार तहसील कुम्भलगढ़ क्षेत्र के लिये गोविन्द सिंह चौहान (आरआई), पटवारी मुकेश कुमार एवं पटवारी संजय मीणा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार दूसरे दल में आरआई भंवरलान मीणा, पटवारी प्रेमराज नायक एवं पटवारी संजय विश्नोई को तहसील कुम्भलगढ़ के लिये व तहसील गढ़बोर के लिये आरआई नथू मोहम्मद, पटवारी बलराज निर्वाण व पटवारी सचिन प्रजापत को नियुक्त किया है।