Breaking News

आमेट / सीईओ उत्साह चैधरी के निर्देष पर ग्राम पंचायत भवन बना मिनी सचिवालय

सीईओ उत्साह चैधरी के निर्देष पर ग्राम पंचायत भवन बना मिनी सचिवालय
Rajsamand today ✍️✍️ January 25, 2023 07:59 PM IST

राजसमंद @मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद राजसमन्द उत्साह चैधरी के निर्देषन में पंचायत समिति रेलमगरा की ग्राम पंचायत जूणदा के ग्राम पंचायत भवन के समीप स्थित पटवार भवन एवं किसान सेवा केन्द्र के भवनों को सम्मिलित करते हुए मिनी सचिवालय बनाया गया।

जिला परिषद् से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ने ग्राम पंचायत जूणदा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन के समीप पटवार भवन, किसान सेवा केन्द्र भवन स्थित होने पर राज्य सरकार के निर्देषानुसार एवं मंषानुसार एक ही छत के नीचे ग्रामवासियों को समस्त सेवाएं उपलब्ध हो उन्हें अपने कार्य के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़े जिससे समय एवं धन की बचत हो। इसे ध्यान में रखते हुए ग्राम विकास अधिकारी जूणदा को इन भवनों पर आवष्यक निर्देषों को लिखवाने तथा रंगाई-पुताई करवा मिनी सचिवालय बनाये जाने के लिए दिये गये। निर्देषों की पालना में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए परिसर में स्थित समस्त भवनों पर रंगरोगन करवा मिनी सचिवालय का रूप दिया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा शेष कार्य यथाषीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देष प्रदान किये गये।

RELATED NEWS