Breaking News

आमेट / स्काउटस ने किया स्वच्छता कार्य एवं तुलसी के पौधे बांटे

स्काउटस ने किया स्वच्छता कार्य एवं तुलसी के पौधे बांटे
Rajsamand today ✍️✍️✍️रंजीता सुथार November 04, 2020 04:33 PM IST

आमेट उपखण्ड पर आज स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल स्कूल आमेट के प्रधानाचार्य राजेश डाभी ने बताया कि आज स्थानीय विधालय के स्काउटस ने बुधवारीय गतिविधि के तहत स्काउटर शेर सिंह सैनी के मार्गदर्शन में तुलसी विहार कॉलोनी में स्थित पार्क में सफाई कार्य किया जिसमें पार्क में पौधों की निराई गुड़ाई के साथ प्लास्टिक की थैली आदि को हटाई गई एवं स्काउटस द्वारा कॉलोनी वासियों को गमलो सहीत तुलसी के 50 से अधिक पौधे वितरित किए गए। स्काउटर शेर सिंह सैनी ने लोगों को तुलसी के औषधिय गुणों के बारे में बताया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। इस अवसर पर अध्यापक जगदीश चन्द्र जोशी, स्काउट अक्षय राज सिंह, गिरिराज सिंह, राहुल वैष्णव, राहुल बुनकर, सचीन सालवी, हर्षित, फैजान आदि उपस्थित थे।

RELATED NEWS