कोविड-19 संक्रमण के दौरान विपरीत परिस्थितीयों मे हरकोई जरुरतमंद की मदद मे जुटा है वहीं इसमे छोटे बच्चे भी कहीं पीछे नही है। राजसमंद के आमेट कस्बे के रहने वाले ग्यारह साल के बच्चे सिद्ध बापना ने भी ऐसा ही जजबा दिखाया है। छठी कक्षा मे पढने वाले इस छात्र ने अपने पिग्गी बैंक मे जमा रकम सहायतार्थ देने की पेशकर की तो इसके पिता ने सहमति जतायी। पिग्गी बैंक को फोडकर उसमे जमा रकम की गणना की गई तो उसमे नौ हजार पांच सौ रुपये निकले। सिद्द ने अपने पिता से 1500 रुपये और मांगे और पूरे ग्यारह हजार रुपये की राशि नगर पालिकाध्यक्ष कैलाश मेवाडा को जरुरतमंद लोगों के सहायतार्थ सौंप दी। एक मासूम बच्चे के इस जज्बे की कहानी जिस किसी ने सुनी वो बच्चे की सराहना करते नही थक रहा।

