Breaking News

देश / 10 प्रत्याशी लड़ेंगे राजसमंद सीट से लोकसभा चुनाव नाम वापसी के अंतिम दिन को एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापिस

10 प्रत्याशी लड़ेंगे राजसमंद सीट से लोकसभा चुनाव     नाम वापसी के अंतिम दिन को एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापिस
Rajsamand today ✍️✍️ April 08, 2024 10:01 PM IST

राजसमंद 8 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के तहत नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार 8 अप्रैल को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापिस लिया। आरओ द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह निवासी भीम ने अपना नामांकन वापिस लिया है। नामांकन वापसी के पश्चात प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के तहत राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे आएंगे। 

 

रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार ये प्रत्याशी राजसमंद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे : 

 

(मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी)

 

1. डॉ दामोदर गुर्जर, इंडियन नेशनल कांग्रेस

2. महिमा कुमारी मेवाड़, भाजपा 

3. राम किशन भादू, बहुजन समाज पार्टी 

 

रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से भिन्न)

 

4. घनश्याम सिंह, भारतीय जन अधिकार पार्टी 

5. प्रमोद कुमार वर्मा, भीम ट्राइबल कांग्रेस 

 

निर्दलीय :

 

6. डॉ अर्पित छाजेड 

7. जितेंद्र कुमार खटीक 

8. धर्म सिंह रावत 

9. नारायण सोनी 

10. नीरू राम कापड़ी 

 

----000---

RELATED NEWS