Breaking News

देश / Janta Curfew Live in delhi ncr: दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन, 31 तक सीमाएं सील

Janta Curfew Live in delhi ncr: दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन, 31 तक सीमाएं सील
Rajsamand today March 22, 2020 08:03 PM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अनिल बैजल ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली के सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है।

दिल्ली में सात जिले किए गए लॉकडाउन

 

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका एलान किया। कल छह बजे से दिल्ली में लॉकडाउन लागू होगा और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की सारी सीमाएं कल से सील रहेंगी। 

-निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई हैं। 

-सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

-डीटीसी बसों के संचालन में कटौती की गई। 

-राशन और खाने पीने की दुकानें खुली रहेंगी।

-पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, एलपीजी गैस पंप खुले रहेंगे। 

-लोग कम से कम घर से बाहर निकलें, पांच से ज्यादा लोगों एक जगह न हों इकट्ठा 

-अस्पताल और बिजली के दफ्तर खुले रहेंगे।

 

केजरीवाल ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जो इसका उल्लघंन करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में आज रात से धारा 144 लगाई गई

 

कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में धारा 144 लगा दी है। यह आज यानी 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक लागू रहेगा। धारा 144 के मुताबिक दिल्ली में कहीं भी समूह में इकट्ठा होना और प्रदर्शन करना गैर कानूनी होगा। पुलिस ने जानकारी दी है कि यह आज रात 09 बजे से लागू होगा।

 

RELATED NEWS