RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर, 2021 को किया था. अब इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करके चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के द्वारा पटवारी के 5610 पदों को भरा जाएगा
नई दिल्ली. RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के खाली पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करके चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के द्वारा पटवारी के 5610 पदों को भरा जाएगा.
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि RSMSSB पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर, 2021 को किया गया था. इसके बाद इस परीक्षा का रिजल्ट 25 जनवरी 2022 को जारी किया गया था. इसके बाद ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया था. इसी आधार पर अब अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है. पटवारी भर्ती के लिए चुने गए अभ्यर्थियों के श्रेणी-वार रोल नंबर अंतिम चयन सूची में शामिल हैं.
RSMSSB Patwari Result 2021: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
अब ‘न्यूज और नोटिफिकेशन’ टैब पर क्लिक करें.
यहां ‘पटवारी 2021: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची’ लिंक पर क्लिक करें.
RSMSSB पटवारी अंतिम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी.
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें.
डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करने के यहां क्लिक करें.
https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/

