Breaking News

देश / किसी को देवी मां की पेटिंग तो किसी को दुपट्टा व चांदी का कटोरा, जानिए PM मोदी ने G20 सम्मेलन में दोस्तों को क्या दिया गिफ्ट?

किसी को देवी मां की पेटिंग तो किसी को दुपट्टा व चांदी का कटोरा, जानिए PM मोदी ने G20 सम्मेलन में दोस्तों को क्या दिया गिफ्ट?
Rajsamand today ✍️✍️ November 16, 2022 10:16 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 सम्मेलन के आखिरी दिन दुनिया के नेताओं को अलग-अलग गिफ्ट दिए, जिसमें चांदी का कटोरे, किन्नौरी शॉल, पटोला स्कार्फ, देवी मां की पेटिंग सहित अन्य सामान शामिल हैं

इंडोनेशिया के बाली में प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के तमाम नेताओं को अलग-अलग तरह के गिफ्ट दिए हैं। खास बात यह है कि ये गिफ्ट देश के अलग-अलग जगहों के कारीगरों के द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें भारत की संस्कृति दिखाई देती है। भारतीय मूल के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री मोदी ने देवी मां की पेंटिंग है, तो वहीं अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भगवान राधा-कृष्ण का श्रंगार रस वाली पेटिंग दी है।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज को PM मोदी ने गुजराती कलाकारों के द्वारा बनाया गया 'पिथौरा' और इटली की प्रधानमंत्री को 'पाटन पटोला दुपट्टा' (स्कार्फ) गिफ्ट के रूप में दिया है। आइए विस्तार से जनाते हैं किस देश के नेता व प्रधानमंत्री मोदी ने क्या गिफ्ट दिया है और उसे किस राज्य के कलाकारों ने तैयार किया है।
अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन को PM मोदी ने दी कांगड़ा की पेंटिंग
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को PM मोदी ने कांगड़ा की लघु पेंटिंग गिफ्ट के रूप में दी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और राधा की श्रंगार रस वाली पेटिंग बनी हुई है। न्यूज एजेंसी के अनुसार इस पेटिंग को हिमाचल प्रदेश के चित्रकारों ने प्राकृतिक रंगों का यूज करते हुए बनाया है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक को PM मोदी ने दी देवी मां की पेटिंग
ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को PM मोदी ने देवी मां की पेटिंग दी है। इसे गुजरात के हस्तनिर्मित कपड़े पर तैयार किया जाता है और मंदिरों में चढ़ाया जाता है। न्यूज एजेंसी के अनुसार इस पेटिंग में माता नी पछेड़ी देवी मां बनी हुई हैं। यह नाम गुजराती शब्द 'माता' से लिया गया है जिसका अर्थ है 'माँ देवी', 'नी' का अर्थ है 'से संबंधित' और 'पछेड़ी' का अर्थ 'पृष्ठभूमि' होता है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज को PM मोदी ने दिया 'पिथौरा'
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज को PM मोदी ने 'पिथौरा' गिफ्ट किया है। यह गुजरात में छोटा उदयपुर के राठवा के कारीगरों ने तैयार किया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार ये चित्र ऑस्ट्रेलिया के स्वदेशी समुदायों से एबोरिजिनल डॉट पेंटिंग के समान हैं।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को PM मोदी ने दिया 'पाटन पटोला दुपट्टा'
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को PM मोदी ने 'पाटन पटोला दुपट्टा' (स्कार्फ) गिफ्ट के रूप में दिया, जो उत्तरी गुजरात के पाटन क्षेत्र में साल्वी परिवार के द्वारा बुना गया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार इस स्कार्फ को इतनी अच्छी तरह से तैयार किया गया है कि यह रंगों का त्योहार बन जाता है, जिसमें आगे और पीछे अलग-अलग नहीं होते हैं।

RELATED NEWS