Breaking News

जयपुर / घर पर अकेली 12 वर्षीय मासूम बच्चीं के साथ हुआ दूष्कर्म

घर पर अकेली 12 वर्षीय मासूम बच्चीं के साथ हुआ दूष्कर्म
Rajsamand today ✍️✍️ November 07, 2024 08:07 PM IST

 

- लहुलूहान पिडि़ता को अस्पताल में कराया भर्ती

- राजनगर थाने में परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज

- घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

 

 राजसमंद। जिले में राजनगर थाना अन्तर्गत बडारड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में 12 वर्ष की मासूम बच्ची को घर में अकेली होने का मौका देखकर एक हैवान युवक ने दुष्कर्म जैसी घीनोनी वारदात को अन्जाम देने का मामला सामने आया हैं। परिजन घर आए तो लहूलुहान हालत में पड़ी बच्ची को तुरन्त आरके जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर बच्चीं का इलाज करवाया जा रहा है। परिजनों ने ईलाज के दौरान राजनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार फिलहाल पीडि़ता खतरे से बाहर हैं। राजनगर थाना प्रभारी योगेश योगेश चौहान ने बताया कि बडारड़ा क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालिका घर में अकेली थी और उसके मां व पिता खेत पर गए हुए थे। इस दौरान मजेरा तहसील देलवाड़ा हाल बडारड़ा निवासी दिनेश भील वहां आया और देखा की बालिका घर में अकेली हैं। इस मौके का फायदा उठाकर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गई। घटना की सूचना पर परिजन घर पहुंचे तो बालिका को लहू लोहान हालत में देख कर चौंक गए। जिसके बाद तुरंन्त परिजन बालिका को लेकर आरे जिला अस्पताल पहुंचे व इलाज करवाने के साथ ही उसके पिता ने राजनगर थाने में जाकर मजेरा, देलवाड़ा हाल बडारड़ा निवासी दिनेश भील के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया, जो संभावित जगह पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। बताया कि पीडि़त बालिका पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत है और पुलिस द्वारा पीडि़ता के न्यायालय में बयान पंजीबद्ध करवाने की कार्रवाई भी चल रही है।

मजदूरी व खेत सिजारी का कार्य करता है आरोपी

बडारड़ा सरपंच गणेश कुमावत ने बताया कि आरोपी दिनेश भील पहले से शादीशुदा है और यहां पर मजदूरी व खेत सिजारी का कार्य करता है। आरोपी अपनी पत्नी, उसकी एक बच्ची और साली के साथ किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी दिनेश भील मूलत देलवाड़ा क्षेत्र के मजेरा गांव का निवासी हैं। मामले को लेकर राजनगर थाने में एफआईआर दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। लेकिन आरोपी का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। इस तरह की गंभीर घटना को लेकर बडारड़ा व आसपास के क्षेत्र के लेागो में आक्रोश व्याप्त हैं। वहीं ग्रामीण आरोपी के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग कर रहे हैं।

RELATED NEWS