राजसमंद सांसद दिया कुमारी को भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार राजसमंद पंहुचने पर भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राजसमंद सीमा मे प्रवेश के साथ ही भीम के जस्साखेडा,देवगढ के कामलीघाट,गोमती चौराहा,केलवा,पसून्द सहित राजनगर के फव्वारा चौक पर स्वागत किया गया। राजसमंद पंहुचकर दिया कुमारी ने भाजपा के हल्लाबोल कार्यक्रम की शुरुवात की। उन्होने राजनगर के नर्बदेश्वर महादेव मंदिर मे दर्शनों के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान जनता को राहत देने के बजाय बिजली के दाम बढाने और मनमाने बिल देने पर राज्य सरकार को आडे हाथों लेते हुए जमकर खरीखोटी सुनायी। उन्होने राजस्थान मे कांग्रेस संगठन के हालात पर व्यंग करते हुए कहा कि यह सरकार यदि जैसलमेर के होटलों मे आराम करने के बजाय जनता को राहत देती तो जनता का भला होता लेकिन जनता इस बिजली बिल को अगले चुनावों मे निश्चित रुप से जमा जरुर करायेगी।

