Breaking News

जयपुर / राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्वाकांक्षी ‘राजस्थान मिशन-2030‘ का शुभारंभ

राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्वाकांक्षी ‘राजस्थान मिशन-2030‘ का शुभारंभ
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora August 22, 2023 06:35 PM IST
जयपुर, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्वाकांक्षी ‘राजस्थान मिशन-2030‘ का शुभारंभ किया। उन्होंने मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में मिशन के उद्घाटन समारोह में कहा कि प्रदेश की प्रगति को 10 गुना गति देने में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राज्य सरकार 1 करोड़ लोगों से उनके सपनों के राजस्थान के लिए सलाह और सुझाव लेगी। इन्हीं के आधार पर ‘विजन-2030 डॉक्यूमेंट‘ तैयार कर जारी किया जाएगा। 
 
 
 
का मॉडल स्टेट बना हुआ है, यह प्रगति निरंतर रहेगी। 
 
राजस्थान देश में अग्रणी—
मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि राजस्थान हैल्थ इन्श्योरेंस प्रदान करने, सबसे अधिक नए मेडिकल सब-सेंटर, पीएचसी, सीएचसी, मेडिकल कॉलेज, नए महाविद्यालय खोलने, देश में सबसे पहले शांति एवं अहिंसा विभाग शुरू करने, ओपीएस बहाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, सौर ऊर्जा, दूध, ऊन अनाज, तिलहन, दलहन, बाजरा, चना उत्पादन, महात्मा गांधी नरेगा में सर्वाधिक रोजगार देने, पर्यटन क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ, जन अभाव-अभियोग निराकरण करने, आरटीएच, गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट लागू करने, उडान योेजना, इंदिरा रसोई योजना, 500 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहला राज्य बन गया है। साथ ही, 11.04 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ रेट में राज्य देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जबावदेह सुशासन के साथ राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित कर अनूठी पहचान बनाई है। 
 
कार्यक्रम में मिशन-2030 के विजन पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट शासन सचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मिशन-2030 के बारे में विस्तार से बताया। 
 
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, राजसिको अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा, राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष श्री सीताराम लांबा, राज्य अल्पसंख्यक बोर्ड अध्यक्ष श्री रफीक खान, राजस्थान हज कमेटी अध्यक्ष श्री अमीन कागजी, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा, रीको अध्यक्ष श्री कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव आयोजना श्री भवानी सिंह देथा विभिन्न विभागों के प्रमुख शासन सचिव, उच्चाधिकारी, विशेषज्ञ, महिला, विद्यार्थी, गैर सरकारी संगठनों के सदस्य सहित आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी 50 जिलों से जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन वीसी के माध्यम से जुड़े। 

RELATED NEWS