Breaking News

जयपुर / राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026: जिला परिषद-पंचायत समिति में EVM, सरपंच चुनाव मतपत्र से होंगे

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026: जिला परिषद-पंचायत समिति में EVM, सरपंच चुनाव मतपत्र से होंगे
Rajsamand today February 13, 2026 07:58 PM IST

जयपुर/राजसमंद। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 13 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सभी वार्डों का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कराया जाएगा, जबकि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंच का चुनाव पारंपरिक मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से संपन्न होगा।आयोग ने यह निर्णय राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 35 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

 

क्या है आदेश में मुख्य बिंदु?

 

जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्ड चुनाव – EVM से

 

ग्राम पंचायत सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव – मतपत्र से

 

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

 

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

 

 

आदेश की प्रति सभी संभागीय आयुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों (पंचायत/कलेक्टर) तथा संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी गई है। साथ ही आयोग की वेबसाइट पर भी इसे प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश को पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

RELATED NEWS