रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को होगा. परीक्षा 2 पाली में आयोजित की जाएगी. पेपर 1 (स्तर 2) की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जबकि पेपर 2 (स्तर 1) की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
नई दिल्ली. REET 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा एक बार फिर से बढ़ा दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अब 23 मई की सुबह 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reetbser2022.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन विंडो 25 से 27 मई तक के लिए खोली जाएगी. इस संबंध में सरकार के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
जुलाई में आयोजित होगी रीट 2022 परीक्षा
बता दें कि रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को होगा. परीक्षा 2 पाली में आयोजित की जाएगी. पेपर 1 (स्तर 2) की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जबकि पेपर 2 (स्तर 1) की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
REET 2022: आवेदन प्रक्रिया
रीट की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
यहां होम पेज पर उपलब्ध रीट 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सब्मिट कर दें.
अब आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सबसे लास्ट में इसका एक प्रिंट करके रख लें.

