Breaking News

जयपुर / तोगड़िया ने मंदिर तोड़ने को बताया हिंदुओं का अपमान, बढ़ती महंगाई पर भी जताई चिंता

तोगड़िया ने मंदिर तोड़ने को बताया हिंदुओं का अपमान, बढ़ती महंगाई पर भी जताई चिंता
Rajsamand today May 01, 2022 08:46 PM IST

महंगाई के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बढ़ती महंगाई का आलम कुछ ऐसा हो चुका है कि देश में आम आदमी आत्महत्या करने के कगार पर आ गया है।

राजस्थान के अलवर में तोड़े गए मंदिर का मामला ठप पड़ता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में अब अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भी बयान जारी किया है। तोगड़िया ने रविवार को कहाकि मंदिरों का तोड़ा जाना हिंदुओं को अपमानित करने का प्रयास है। गौरतलब है कि अलवर में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक मंदिर तोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों का दावा है मंदिर 300 साल पुराना था और उसे गिराए जाने के दौरान गर्भगृह में स्थापित देव मूर्तियों का निरादर किया गया। साथ ही उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई।

कहा-मंदिर नहीं टूटने चाहिए
तोगड़िया ने कहाकि यह दुखद है। मंदिर नहीं टूटने चाहिए। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक मत हों कि देश में जहां भी उनकी सरकार है वहां मंदिर नहीं टूटेंगे क्योंकि मंदिर टूटना हिंदुओं को अपमानित करने का प्रयास है। गौरतलब है कि अलवर के राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 14 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान एक प्राचीन मंदिर को ढहाने को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है।

लाउस्पीकर को लेकर कोर्ट के निर्देश का हो पालन
देश के धार्मिक स्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर हटाने और वैध रूप से लगे लाउडस्पीकर की आवाज धीमी या सीमा के भीतर रखने को लेकर चलाए गए अभियान पर तोगड़िया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के आदेशों-निर्देशों का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने चाहिए और यदि मस्जिद में लाउडस्पीकर रखना है तो उसकी आवाज परिसर से बाहर सुनाई नहीं देनी चाहिए। 

महंगाई के चलते लोग कर रहे सुसाइड
महंगाई के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बढ़ती महंगाई का अलम यह है कि देश में आम आदमी आत्महत्या करने के कगार पर आ गया है। उन्होंने कहाकि मंहगाई पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों को पेट्रोल/डीजल पर उत्पाद शुल्क तथा वैट कम करना चाहिए। तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाए जाने की जरूरत पर भी बल दिया।

 

RELATED NEWS