कुंभलगढ़ :केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह 10 बजे कुंभलगढ़ दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सबसे पहले कुंभलगढ़ दुर्ग का निरीक्षण व विजिट करेंगे। इसके बाद वे चित्तौड़ के लिए प्रस्थान करेंगे।मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

