Breaking News

कुम्भलगढ़ / चारभुजा नाथ को धराया 56 व्यंजनों का भोग

चारभुजा नाथ को धराया 56 व्यंजनों का भोग
Rajsamand today ✍️✍️ केशु लाल पालीवाल November 18, 2022 06:03 PM IST

चारभुजा@ ग्राम पंचायत जनावद में स्थित चारभुजा नाथ को शुक्रवार को 56 व्यंजनों का भोग धराकर मन्नते पूरी की। छप्पन भोग महोत्सव के आयोजक भंवरलाल, अमृतलाल जोशी ने बताया कि गुरुवार रात्रि को देवनारायण भगवान के प्रांगण में भजन संध्या व जागरण आयोजित किया गया। वही दोनों मंदिरों पर विद्युत सज्जा व फूलो से सजावट की गई। शुक्रवार प्रात 9:15 बजे चारभुजा जी के समक्ष 56 व्यंजनों को सजाया गया । पुजारी मांगीलाल वैष्णव द्वारा 56 व्यंजनों का भोग  व नैवेद्य चारभुजा जी को धराया। चारभुजा जी की समवेत स्वर में आरती उतारी गई। चारभुजा जी के समक्ष महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए तथा भाव विभोर होकर नृत्य किया। 56 भोग मैं आसपास से सैकड़ों ग्रामीणों  व महिलाओं ने भाग लेकर दर्शन किए। छप्पन भोग प्रसाद ग्रामीणों में वितरण किया गया। मौके पर परिवार सदस्यों में  मोहनलाल, किशन लाल , मोडी लाल, नारायण लाल व जोशी परिवार के सदस्य उपस्थित थे। 

RELATED NEWS