कुंभलगढ ब्लॉक के दोवास क्लस्टर में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा के निर्देशानुसार सीएलएफ की वार्षिक आम सभा ओडा ग्राम पंचायत भवन में रखी गई।
आम सभा में सीएलएफ की गतिविधियों एवं आय व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्लान तैयार किया गया ब्लॉक परियोजना प्रबंधक देवकरण गुर्जर ने बताया कि क्लस्टर के अंतर्गत कुल 11 ग्राम पंचायत के 34 राजीविका ग्राम संगठन की महिला पदाधिकारीयों ने भाग लिया जिसमे आम चुनाव भी संपन्न करवाएं इसमें क्लस्टर अध्यक्ष पद पर मंजू देवी, उपाध्यक्ष जवेरी देवी,सचिव रूपली बाई और कोषाध्यक्ष कांता देवी को मतदान के माध्यम से चुने गए इसके साथ की 12 महिलाओ की कार्यकारी समिति (ई सी) मेंबर चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला प्रबंधक राजसमन्द मुरारी लाल मीणा द्वारा सभी नवनिर्वाचित सीएलएफ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई आम सभा में इस दौरान एमआईएस नीरज पाटीदार, बीटीसी रणजीत सिंह, क्लस्टर प्रबंधक बाला मेघवाल, एएमपी मुस्ताक मल्हण, महेश पालीवाल, कपिल पालीवाल सीईओ कृषि कमलेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, लेखापाल गुलाबी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर पारसकंवर, डिंपल, खेमली, डाटा एंट्री सखी गणेशी व 200 महिलाएं उपस्थित रहीं।

