Breaking News

कुम्भलगढ़ / तुलसी राजीविका महिला क्लस्टर की वार्षिक आम सभा सम्पन

तुलसी राजीविका महिला क्लस्टर की वार्षिक आम सभा सम्पन
Rajsamand today ✍️✍️ केशु लाल पालीवाल January 15, 2023 08:07 PM IST
चारभुजा @ जनावद ग्राम पंचायत मे रविवार को कुंभलगढ़ ब्लॉक के धानिन क्लस्टर में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा के निर्देश पर क्लस्टर लेवल फेडरेशन की वार्षिक आम सभा पांच वर्ष बाद जनावद ग्राम पंचायत सभागार हॉल में संपन्न हुई । आम सभा में कलस्टर फेडरेशन  की गतिविधियों एवं आय व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई एवं वित्तीय वर्ष  2023-24 में किस तरह से क्लस्टर फेडरेशन को कार्य करना है उस पर विस्तृत चर्चा की,  ब्लॉक परियोजना प्रबंधक देवकरण गुर्जर ने बताया कि क्लस्टर के अंतर्गत कुल 7 ग्राम पंचायत के 38 राजीविका ग्राम संगठन की महिला पदाधिकारीयों ने भाग लिया। जिसमे आम चुनाव हुए क्लस्टर अध्यक्ष पद पर बेबी कंवर, सचिव भंवरकंवर व कोषाध्यक्ष जमना गुर्जर, उपाध्यक्ष पद पर राजकंवर को मनोनीत किया। इसके साथ ही 12 महिलाओ की कार्यकारी समिति (ई सी) मेंबर चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ब्लॉक परियोजना प्रबंधक द्वारा सीएलएफ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। आम सभा में इस दौरान बीटीसी रणजीत सिंह, क्लस्टर प्रबंधक पुष्पा मेघवाल, लेखापाल दुर्गा, एएमपी मनोज जायसवाल, एलएमपी ललित पूर्बिया, क्लस्टर कॉर्डिनेटर कविता जोशी, कैलाश डेटा एंट्री, सखी कैलाश राठौड़, ग्राम संगठन ऑडिटर किशन लौहार, भगवत चदाणा व सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं ।

RELATED NEWS