राजसमंद, सितंबर । राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में डॉ. राधाकृष्णन का सम्मान एवं महाविद्यालय में आचार्य पद पर पदोन्नति पर प्रो. सुमन बडोला एवं प्रो. दुर्गेश शर्मा का सम्मान प्राचार्य निर्मला मीणा द्वारा किया गया। कुंभलगढ़ महाविद्यालय से प्राचार्य पद पर कार्यरत डॉक्टर त्रिभुवन सिंह झाला रेलमगरा महाविद्यालय से उपस्थित प्राचार्य योगेश चितारा, देवगढ़ महाविद्यालय से उपस्थित श्रीमान राजदीप सिंह सांधू का भी इस आयोजन में सम्मान किया गया। महाविद्यालय में एनएसएस प्रभारी एवं महाविद्यालय के सभी समितियां के प्रभारी जिन्होंने वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें भी सम्मानित किया गया।
इसी सम्मान के अवसर पर शिक्षकों से चर्चा कर उच्च शिक्षा में रिक्त स्थानों की पूर्ति एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु योजनाओं को लागू करने के लिए अपने सुझाव दिए। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं रोजगार की उपलब्धता हो सके इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय में चलाया जाएं।

