Breaking News

कुम्भलगढ़ / जंगल में गिरा ड्रोन, स्थानीय युवक ने ढूंढकर लौटाया गुजराती पर्यटकों ने जताया आभार

जंगल में गिरा ड्रोन, स्थानीय युवक ने ढूंढकर लौटाया  गुजराती पर्यटकों ने जताया आभार
Rajsamand today February 24, 2026 09:37 PM IST

राजसमंद : केलवाड़ा से दुर्ग मार्ग स्थित लाखेला तालाब पर प्राकृतिक दृश्यों की ड्रोन से शूटिंग कर रहे गुजरात से आए पर्यटकों का ड्रोन अचानक तेज़ हवा के कारण अनियंत्रित होकर पास के घने जंगल में जा गिरा। ड्रोन गिरते ही पर्यटकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।काफी खोजबीन के बाद भी ड्रोन नहीं मिलने पर पर्यटकों ने सोशल मीडिया रील के माध्यम से स्थानीय युवक आशीष मेवाड़ा से संपर्क कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही मेवाड़ा मौके पर पहुंचे और पर्यटकों के साथ तीखीमता क्षेत्र के पीछे स्थित घने जंगलों में ड्रोन की तलाश शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद मेवाड़ा ने सूझबूझ और प्रयास से ड्रोन को ढूंढ निकाला और सुरक्षित पर्यटकों को सौंप दिया। ड्रोन मिलने पर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। अहमदाबाद से आए पर्यटकों ने मेवाड़ा का दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।स्थानीय लोगों ने भी मेवाड़ा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

RELATED NEWS