राजसमंद @जी- 20 शेरपा सम्मेलन में शामिल होने उदयपुर आए विदेशी मेहमानों ने आज मेवाड़ का ऐतिहासिक कुंभलगढ़ किला देखा इस अवसर पर दुर्ग में मेहमानों का विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भव्य स्वागत हुआ।
जी 20 के आये हुये सदस्य पहले महुआ बाग पहुचे व उसके बाद कुम्भलगढ दुर्ग पहंुचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया व अध्किारियों ने अगवानी की। यहां उन्होंने शिव मंदिर के दर्शन किये, बाद कटारगढ़ में कुंभ महल, कुंभ स्वामी मंदिर, बादल महल, देवी का प्राचीन मंदिर, झाली रानी का महल देख कर अभिभूत हो गये ।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चौधरी, कुंभलगढ़ उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह,नाथद्वारा उपखण्ड अधिकारी अभिषेक गोयल, आमेट उपखण्ड अधिकारी निशा सहारन, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के जिला व स्थानीय अधिकारी मौजूद थे।

