Breaking News

कुम्भलगढ़ / नववर्ष की पूर्व संध्या पर कुम्भलगढ़ के होटल एवं रिसोर्ट में रहेगी पाबंदी

नववर्ष की पूर्व संध्या पर कुम्भलगढ़ के होटल एवं रिसोर्ट में रहेगी पाबंदी
Rajsamand today December 30, 2020 10:29 PM IST

 

    राजसमन्द 30 दिसम्बर। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल के निर्देशानुसार कुम्भलगढ़ उपखण्ड मजिस्ट्रेट परसाराम टाक ने एक आदेश जारी कर उपखण्ड क्षेत्र कुंभलगढ़ के समस्त प्रतिष्ठानों जिसमें होटल एवं रिसोर्ट आदि एवं अन्य कहीं पर भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर किये जाने वाले समस्त समारोह एवं एकत्रीकरण पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाया है।

    जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने निगरानी के लिये तहसीलदार कुम्भलगढ़ एवं तहसीलदार गढ़बोर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर विभिन्न दलों का गठन किया है।

    आदेशनुसार तहसील कुम्भलगढ़ क्षेत्र के लिये गोविन्द सिंह चौहान (आरआई), पटवारी मुकेश कुमार एवं पटवारी संजय मीणा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार दूसरे दल में आरआई भंवरलान मीणा, पटवारी प्रेमराज नायक एवं पटवारी संजय विश्नोई को तहसील कुम्भलगढ़ के लिये व तहसील गढ़बोर के लिये आरआई नथू मोहम्मद, पटवारी बलराज निर्वाण व पटवारी सचिन प्रजापत को नियुक्त किया है।

RELATED NEWS