कुम्भलगढ़ क्षेत्र के सिया और वरदद्दा गांव के लोगों ने पानी को लेकर आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव से क्षेत्र में निजी टैंकर वाले अवैध रूप से पानी ले जाकर में होटलों में सप्लाई कर रहे हैं, जिस कारण उनके क्षेत्र में मवेशी पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गांव वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस तरीके से अगर पानी और ज्यादा संख्या में ले जाया गया तो हमारे लिए काफी ज्यादा समस्या हो जाएगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि टैंकर वाले अपने निजी फायदे के लिए अवैध रूप से जो काम कर रहे हैं वो हमें बर्दाश्त बिल्कुल भी नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जल्द ही अगर इसका निस्तारण नहीं किया गया तो बहुत ही बड़ा आंदोलन होगा।
पानी की समस्या को लेकर कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार रणजीत सिंह चारण को गुरुवार को योगेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर निस्तारण की मांग की है। इस दौरान भाजपा नेता प्रेम सुख शर्मा, माधु सिंह, केसर सिंह, किशन सिंह, रतन सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाबू राम, घिसा राम, भवरा राम, मौजूद रहे।

