Breaking News

कुम्भलगढ़ / चारभुजा में श्रद्धालुओं की रही भीड़, भक्तों ने किया मंदिर परिसर में फूलों का श्रृंगार व सजावट

चारभुजा में श्रद्धालुओं की रही भीड़, भक्तों ने किया मंदिर परिसर में फूलों का श्रृंगार व सजावट
Rajsamand today ✍️✍️ केशु लाल पालीवाल November 13, 2022 07:59 PM IST

राजसमंद @चारभुजा : धार्मिक कस्बा चारभुजा गढ़बोर में रविवार व छुट्टी का दिन होने से काफी संख्या में श्रद्धालु चारभुजा पहुंचे तथा चारभुजा नाथ के मनोरथ के दर्शन किए। वही चित्तौड़गढ़ से माहेश्वरी समाज द्वारा चारभुजा जी के दिन भर लगने वाले भोग रस्म संपन्न करवाएं। तथा माहेश्वरी समाज द्वारा चारभुजा जी के मंदिर परिसर के चारों ओर फूलों से श्रंगार किया तथा जगह-जगह सजावट की। चारभुजा जी मंदिर, गरुड़ भगवान ,नगारखाने स्थित सतीमाता, हनुमान बाला का फूलों से शृंगार किया गया। चारों तरफ मंदिर परिसर में फूलों की महक गूंज उठी। फूल अजमेर से मंगवाए गए थे तथा पूरी पिकअप भर के फूल आए थे। दर्शन मनोरथ का श्रद्धा भाव से आनंद लिया। 11:00 बजे बैंड बाजों के साथ भोग की थाली सजाकर सिर पर धारण कर नाचते गाते मंदिर पहुंचे। जहां पुजारी परशराम बगड़वाल द्वारा चारभुजा जी को भोग धराया गया। दिनभर श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम जारी रहा। 

RELATED NEWS