-राजसमंद स्थित धर्मनगरी नाथद्वारा मे दो चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए आज दिनदहाडे एक ज्वैलर्स की दुकान से दस लाख रुपये के सोने के गहने उडा लिये। मजे की बात यह रही की लाल बजार स्थित सिद्धी ज्वैलर्स पर दुकानदार के सामने होने के बावजूद उसे वारदात का पता चोरों के निकल जाने के एक घण्टे बाद चला। सूचना के बाद नाथद्वारा पुलिस मौके पर पंहुची और दुकानदार से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु किये। तब तक सूचना फैलने पर आसपास के दुकानदारों की भीड जमा हो गयी। सभी व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी किये सामान की बरामदगी की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि दो लोग बाईक पर सवार होकर आये और चांदी के लोंग खरीदने के लिये बताने की मांग करने लगे। उसके बाद उन्होने सोने की चैन बताने के लिये बोला और देखकर वापिस रखवा दी। लेकिन इस थैली से चैन कब और कैसे गायब हुई इसका कुछ पता नही चल पाया। वहीं दुकान मे सीसीटीवी कैमरे नही लगे होने से सभी व्यापारियों ने दुकानदार को कैमरे लगाने की हिदायत दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयों की तलाश मे जुट गयी है।

