राजसमन्द 26 जून। कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में फरजाना छीपा के नेतृत्व में क्षेत्र के 27 बच्चों ने कोरोना जागरुकता विषय पर पेन्टिग बनाकर लोगों को जागरुक किया। फरजाना छीपा ने बताया कि क्षेत्र के 27 बच्चों ने कोरोना से दैनिक जीवन में कैसे सावधानी बरतनी चाहियेए लोगों को मास्क पहननेए बार.बार हाथ धोनेए 2 गज दूरी बनाये रखनेए यहां.वहां नही थूकने से सम्बधित विभिन्न प्रकार की जानकारी पोस्टरए पेन्टिग के माध्यम से दी एवं भविष्य में भी जागरुक रहने का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि पोस्टरए पेन्टिग जागरुकता अभियान में क्षेत्र के 27 बच्चें जिसमें तोहिद हुसैन,स्नेहा पुरोहित, दृष्टि पुरोहित,सक्सम पुरोहित,शैसुता पुरोहित,नैन्सी माली,परिधी लौधा, संस्कृती भाटिया,हार्दिक पुरोहित, जीगर साहु,प्रिया दया वं धूव्र दया ने भाग लिया।

