पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा तिलकायत राकेश कुमार जी के आदेश पर कोरोना संक्रमण के इस विपरीत समय मे आमजनों के लिये मंदिर का सभी प्रसाद आसपास के गांवों मे ग्रामीणों को वितरित कर दिया गया। सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए मास्क लगाये कार्यकर्ताओं ने थैलियों मे रखे प्रसाद को लोगों के घरों तक पंहुचाया गया। लाड डाउन मे घरों मे बंद लोगों ने ठाकुरजी के सकडी प्रसाद को ससम्मान ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर से निकली प्रसाद की गाडियां एक एक करके गांवों मे भ्रमण करते हुए प्रसाद बांटकर घरों मे बने रहने और मास्क लगाने का संदेश दे रही थी।

