Breaking News

नाथद्वारा / विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने कोविड -19 वैक्सीनेशन के लिए तीन करोड रुपए दिए

विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने कोविड -19  वैक्सीनेशन के लिए तीन करोड रुपए दिए
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 03, 2021 09:20 PM IST

विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने कोविड -19  वैक्सीनेशन के लिए तीन करोड रुपए दिए

 जयपुर राजसमन्द 3 मई। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए विधायक कोष से 3 करोड़ की राशि प्रदान की है।

  डॉ जोशी ने कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अत्यंत घातक तथा अधिक संक्रामक है। इस महामारी से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने  बताया कि इस बारे  में राजसमंद जिला परिषद की  मुख्य र्कायकारी अधिकारी को पत्रा भेज दिया है। इस राशि का उपयोग उनके र्निवाचन क्षेत्रा नाथद्वारा में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाए जाने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए किया जाएगा।

RELATED NEWS