राजसमन्द 28 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने आज रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने आज जिले के स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में बनास अंचल शुद्वि अभियान आयोजित बनास गंगा भागीरथ समारोह में कार्यक्रम को सम्बोधित किया और उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद दिया कुमारी, विधायक मावली, धर्म नारायण जोशी, सभापति नगर परिषद अशोक टांक, डॉ. चिन्मय पाण्डय शांति कुंज हरिद्वार, घनश्याम पालीवाल, दिनेश श्रीमाली मौजूद थे।
इसके साथ ही डॉ. जोशी ने सुन्दरचा में पालीवाल समाज के तीन दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता में शिरकत की। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, सभापति नगर परिषद राजसमन्द अशोक टांक, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, समाजसेवी हरिसिंह राठौड, शांतिलाल कोठारी सहित प्रतियोगिता के आयोजक व अन्य लोग मौजूद थे।
इसके साथ ही उन्होंने एकलव्य छात्रावास गये व भील समाज के लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उनके बारे में जानकारी ली।

