Breaking News

नाथद्वारा / ऋषि कपूर के निधन पर बापू ने व्यक्त की शोक संवेदना - सिने जगत को अपूरणीय क्षति

ऋषि कपूर के निधन पर बापू ने व्यक्त की शोक संवेदना - सिने जगत को अपूरणीय क्षति
Rajsamand today✍️✍️कमल किशोर पालीवाल खमनोर April 30, 2020 06:46 PM IST

नाथद्वारा। शीतल संत मोरारी बापू ने भारतीय सिने जगत के ख्यातनाम कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

बापू ने अपने शोक संदेश में राम सुमिरन के साथ कहा कि कपूर कुल ने अपने क्षेत्र में बहुत ही योगदान देकर राष्ट्रसेवा की है। उसी कुल का एक ऋषि कपूर ने विदाई ली,यह खबर मिली। मैं पूरे अंतःकरण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूँ। आप के निर्वाण को मेरा प्रणाम ।

भारतीय बॉलीवुड के लिए यह दुःखद समय रहा है कि बुधवार को इरफान खान के बाद आज गुरुवार को प्रातः दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है।  67 वर्षीय ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।

 

राजसमन्द के मिराज समूह से ऋषि कपूर ,इरफान खान सहित कई मशहूर कलाकारों की नजदीकियां रही है। 

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने 2012 में मिराज समूह द्वारा आयोजित रामकथा में भी भाग लिया व पत्रकारों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा था कि रामकथा में आना उनके अच्छे कर्मों का ही प्रतिफल रहा है। इरफान खान द्वारा मिराज सिनेमा निर्मित मदारी फ़िल्म में जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया तो एक अमिट यादगार बन गई है। 

उल्लेखनीय हैं कि फरवरी 2017 में ऋषि कपूर ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किये व निर्माणाधीन विशाल शिव प्रतिमा का अवलोकन भी किया था। 

दोनों ख्याति प्राप्त अभिनेताओं के निधन पर मिराज समूह के सीएमडी मदन पालीवाल व उनके प्रशंसकों द्वारा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

 

 

RELATED NEWS