राजसमन्द 26 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन में जागरूकता के लिये चलाये जा रहे दस दिवसीय अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई।
जिले के विभिन्न स्थानों पर कोरोना महामारी से बचाव के लिये जागरूकता का संदेश दिया गया। जिसमें बार 2 हाथ धोना, मास्क पहनना, यहां वहां थूकने की आदत को बंद करना, व आपस में दो गज दूरी बनाये रखना का संदेश दिया गया।
बड़ारड़ा में कोरोना जागरूकता के लिये मटकों के माध्यम से दिया संदेश
शुक्रवार को जिले के ग्राम पंचायत बड़ारड़ा में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार कोरोना जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मजा में कोरोना जागरूकता के लिए पुण्डलाई राडाजी वाली कच्ची नाडी नरेगा कार्य स्थल पर विकास अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान एवं प्रशिक्षु आर.ए. एस जीतू कुल्हरी की अध्यक्षता में मटकों द्वारा कोरोना जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया।
इसमें मटकों पर कोरोना से सुरक्षित रहने के संदेश लिखकर नरेगा श्रमिकाें को जागरूक किया। इस अवसर पर सरपंच गणेश कुमावत, उपसरपंच जमना लाल सेन, वार्डपंच कमलाशंकर, पारस वैष्णव ग्राम विकास अधिकारी प्रह्लाद सिंह राठौड़, कनिष्ठ सहायक आशा चपलोत, रोजगार सहायक अशोक श्रीमाली, राजेन्द्र गुर्जर आदि उपस्थित थे।
कोरोना जागरूकता शपथ दिलवाई
कोरोना महामारी जागरूकता अभियान के तहत श्रमिकों को स्वच्छता, सतर्कता, सावधानी बरतने के लिये विकास अधिकारी नवलाराम ने शपथ दिलायी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत ओडन, ग्राम पंचायत, सालोदा व मजेरा में भी कोरोना जागरूकता से सम्बधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक, माध्यमिक, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के संयोजन से कोरांना जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने घर से ही पोस्टर बनाये। बच्चों ने विभिन्न तरह के रोचक और जागरूक करने वाले पोस्टर बनाये।

