Breaking News

नाथद्वारा / डॉ सी.पी जोशी की अपने क्षैत्र के लोगो को बड़ी सौगाते

डॉ सी.पी जोशी की अपने क्षैत्र के लोगो को बड़ी सौगाते
Rajsamand today October 18, 2022 09:15 PM IST

 

नाथद्वारा में श्री गोवर्धन जिला चिकित्सालय भवन एवं रेलमगरा में बीसीएमओ भवन के लिये हुई राशि हुई स्वीकृत

 

 

राजसमंद, 18 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ सी.पी जोशी ने अपने क्षैत्र के लोगो को स्वास्थ्य के क्षैत्र में दो बड़ी सौगाते दी है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत नाथद्वारा में श्री गोवर्धन उपजिला चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया था। अब जिला चिकित्सालय के नवीन भवन के लिये डीएमएफटी मद से 67 करोड़ 30 लाख की स्वीकृत हो गये है। वही रेलमगरा में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के भवन के लिये 1 करोड़ 9 लाख की स्वीकृति राज्य निधी बजट मद से प्राप्त हो गई है।

गोवर्धन जिला चिकित्सालय के नवीन भवन बनने से क्षैत्र के लोगो एवं मरीजो को नवीन सर्व सुविधायुक्त भवन मिलेगा तथा जिला चिकित्सालय में विस्तारीत नवीन चिकित्सा सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। वहीं रेलमगरा में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नवीन भवन के निर्माण से चिकित्सकीय प्रबंधन में सुविधा होगी।

RELATED NEWS