Breaking News

नाथद्वारा / लॉक डाउन का उल्लंघन कर निकाली जा रही है बजरी, अवैध तरीके से खनन को लेकर पंचायतों की भूमिका संदिग्ध

लॉक डाउन का उल्लंघन कर निकाली जा रही है बजरी, अवैध तरीके से खनन को लेकर पंचायतों की भूमिका संदिग्ध
कमल किशोर पालीवाल खमनोर April 10, 2020 09:21 PM IST

ख़मनोर। ख़मनोर थाना क्षेत्र की टांटोल पंचायत में बनास से सटे किनारों पर लॉक डाउन के दौरान भी बजरी माफियाओं का प्रकृति के खिलाफ दोहन जारी है। 

सूत्रों से ज्ञात हुआ कि खारदा भील बस्ती के पास अवैध बजरी का दोहन किया जा रहा है । प्रशासन महामारी से बचाव के लिए मुस्तैदी से सतर्क हो दिनरात मेहनत कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। ऐसे में गरीब मजदूरों को लालच देकर अवैध रूप से बजरी का स्टॉक जमा किया जा रहा है। अवैध बजरी दोहन से यहाँ लगे विद्युत के खंभों के गिरने की संभावना बढ़ती जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि बजरी माफियाओं द्वारा क्षेत्र में मचिंद से लेकर टांटोल तक बड़े पैमाने पर बनास का स्वरूप जगह जगह से विकृत कर दिया गया है व किनारों पर बजरी के ढेर लगा कर अनाधिकृत रूप से इसकी कालाबाजारी की जाती रही है।

RELATED NEWS