Breaking News

नाथद्वारा / बूंद बूंद से भरता सागर सहयोग की पहल सहयोग दो मुट्ठी अनाज राजीविका की मुहिम से ग्रामीण महिलाओं को मिला संबल

बूंद बूंद से भरता सागर सहयोग की पहल   सहयोग दो मुट्ठी अनाज राजीविका की मुहिम से ग्रामीण महिलाओं को मिला संबल
Rajsamand today✍️✍️कमल किशोर पालीवाल खमनोर May 06, 2020 09:26 PM IST

खमनोर - राजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाई जा रही मुहिम सहयोग दो मुट्ठी अनाज खमनोर ब्लॉक में जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार का रूप ले चुकी है इस पहल के तहत समूह की महिलाओं ने अपने ग्राम संगठन स्तर पर अन्नदाता हेतु गेहूं व आर्थिक मदद देकर एकत्रित कर खमनोर ब्लॉक के अत्यंत पिछड़े समुदायों की मदद की जा रही हैं। इस मुहिम के तहत अत्यंत पिछड़े गांव जिसमें सरदारपुरा ,निचली ओड़न ,संगरून, सिसोदा ,डाबुन, उथनोल सहित अत्यंत पिछड़ी जनजाति के लोगों तक अन्नदाता हेतु उपलब्ध कराने का काम किया है।

सहयोग दो मुट्ठी अनाज मुहिम के माध्यम से समूह की महिलाओं ने अपने अपने हिस्से के सहयोग से अपने ग्राम संगठन पर गेहूं एकत्रित कर रही हैं। और एकत्रित हुए गेहूं को महिलाओं ने आर्थिक स्तर पर कमजोर महिलाओं को वितरित कर रही हैं। इस पहल में राजीविका की एक एक महिला कैंडर,  स्टॉप एवं सहयोगी  एक संगठित टीम की भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें टीम अति पिछड़े इलाकों तक अन्नदाता है तो गेहूं एकत्रित कर उपलब्ध करा पा रहे हैं।

इसके साथ ही महिला स्वयं के स्तर पर मास्क भी बना रही हैं और ग्राम पंचायत में वितरित कर रही है समूह की महिलाएं सभी ग्राम पंचायत में मास्क उपलब्ध करा रही हैं ।व रात दिन मेहनत करने से उन्हें रोजगार भी प्राप्त हो रहा है सहयोग एक पहल मुहिम के तहत महिलाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को कोरोना महामारी के बारे में सजग,सतर्क भी किया जा रहा है ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस रखने 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने के तरीके व बाहरी लोगों से संपर्क में ना आने की सलाह दी जा रही है। उनको लोग डॉन का सख्ती से पालन करने हेतु घर घर रहने का सुझाव दिया जा रहा है। एवं अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर जाने की सलाह दी जा रही है ब्लॉक परियोजनाओं के अधिकारी अमित जोशी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्य बडे सुुयोजित तरीके से सुरक्षा सतर्कता के साथ किया जा रहा है। मंगलवार को समूह की महिलाओं द्वारा सेेमाा,जिलों की मंदार ,उमरवास आदि गांव में अनाज एकत्रित किया गया व  कालीवास पंचायत में 300 मास्क भेट किए। उन्होंने सहयोग दो मुट्ठी अनाज मुहिम जुटे सहयोगकर्ता का आभार प्रकट किया है।

RELATED NEWS