Breaking News

नाथद्वारा / मजदूरों ने किया नाथद्वारा बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन

मजदूरों ने किया  नाथद्वारा बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi May 20, 2020 09:21 PM IST

राजसमंद के नाथद्वारा मे मिराज समूह द्वारा बनायी जा रही 3650 फीट ऊंची शिव प्रतिमा मे काम कर रहे मजदूरों ने दो माह से मजदूरी नहीं मिलने और घर नही भेजने के आरोप लगाते हुए बस स्टैण्ज पर विरोध प्रदर्शन किया। क रीब सौ की संख्या मे लाक डाउन में नाथद्वारा के बस स्टैण्ड पर मजदूरों को जमा देखकर वहां मोौजूद हरकिसी को होश उड गये। बाद मे प्रशासन ने उनकी मांग पर गौर करते हुए कहा कि मजदूरों को उनकी मजदूरी पर उन्हे दिलायी जाये। इसके लिये ठेकेदार से बातचीतकर जल्द समाधान निकाला जाये। इसके अलावा मजदूरों को उनके प्रदेश मे उनके घर तक भिजवाने की व्यवस्था की जाये। मजदूरों ने बताया कि उन्हे लाक डाउन मे भारी परेशानियां झेलनी पड रही है। यहां उन्हे मजदूरी के अलावा भोजन की व्यवस्था भी नही थी। जिसके चलते कुछ मजदूर तो पैदल रवाना हो गये जबकि बाकी मजदूर अब सरकार के आदेश के बाद जाना चाहते है। इस पर एसडीएम ने उनके जाने के लिये आनलाईन आवेदन करवाया है। गौरतलब है कि यह 351 फिट ऊंची शिव प्रतिमा मिराज समूह द्वारा बनवायी जा रही है और इसे अभी तक सबसे ऊंची प्रतिमा का गौरव प्राप्त है।

RELATED NEWS