Breaking News

नाथद्वारा / गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई विधानसभा अध्यक्ष की पहल

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई विधानसभा अध्यक्ष की पहल
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 11, 2020 07:27 PM IST

 

मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अब तक 700 महिलाओं को मिला चिकित्सकीय लाभ

       राजसमन्द 11 जून/ विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर एवं जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) की रोकथाम के लिये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं जांच के लिए प्रारम्भ किये गए मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अब तक 700 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया गया है तथा 25 महिलाओं के प्रसव इस अभियान के दौरान हुए है जिन्हें आवश्यक समस्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

       विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर कुमार ने बताया कि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को इस अभियान अंतर्गत चिकित्सा सुविधा मुहैया करवायी जा रही है इसके लिये अनन्ता चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के साथ समन्वय किया गया है जहां पर महिलाओं को निःशुल्क उपचार एवं परामर्श तथा आवश्यक जांच कर विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए पोषण सामग्री किट विरतीत किए जा रहे है। मातृत्व सुरक्षा अभियान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजसमन्द द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ. दिव्यांशु शर्मा ने बताया कि अनन्ता हॉस्पिटल एवं चिकित्सा विभाग द्वारा नाथद्वारा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत अनन्ता हॉस्पिटल में महिलाओं की जाँच विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट द्वारा सोनोग्राफी, गर्भस्थ शिशु की डिप्सी टेस्ट सहित समस्त जांच निःशुल्क की जा रही है तथा प्रसव पूर्व तथा प्रसव तक समस्त व्यय इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा।

       उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक ग्राम पंचायत बड़ा भाणुजा की 67, पाखण्ड की  43, देलवाड़ा की 2, मोलेला की 13, कालीवास की 62, केसुली की 60, करोली की 32, नेगड़िया की 27, बामनिया कला की 13, सांसेरा रेलमगरा की 16, उनवास 11, राजपुरा 41, बिलोता 57, सायों का खेडा की 27, मचींद की 32, कराई की 24, फतहपुर की 26 झालों की मदार 35, भेंसाकमेड़ उसरवास की 55, बिजनोल आकोदड़ा की 25 तथा अन्य क्षेत्र से 21 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार किया गया है तथा महिलाओ को संस्थागत प्रसव के लिये प्रेरित किया गया। अनन्ता हॉस्पिटल  सोसायटी के रजिस्ट्रार डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत डॉ. भगवान विश्नोई एवं डॉ. पायल जैन, डॉ. शब्दिका कुलश्रेष्ठ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं का उपचार कर रहे हैं। अभियान के दौरान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी वीडियों कॉलिंग के माध्यम से महिलाओं तथा पंचायत स्तरीय स्वास्थ्यकर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर ग्रामीण महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिये प्रेरित करने का आह्वान भी कर रहे हैं।

RELATED NEWS